1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी शो 'एक दूजे के वास्ते' का दूसरा सीजन देखने के लिए हो जाइए तैयार

टीवी शो 'एक दूजे के वास्ते' का दूसरा सीजन देखने के लिए हो जाइए तैयार

 Published : Dec 18, 2019 10:19 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 10:19 pm IST

 निकिता दत्ता और नामिक पॉल के अभिनय से सजे शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

'एक दूजे के वास्ते'- India TV Hindi
'एक दूजे के वास्ते'

मुंबई: लेखक व निर्माता दिलीप झा शो 'एक दूजे के वास्ते' के दूसरे सीजन को लेकर रोमांचित हैं और उनका कहना है कि वह आशा करते हैं कि पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी वह अपना जादू चला सकेंगे। झा जो लेखक थे, वह 2016 में 'एक दूजे के वास्ते' से निर्माता बने। निकिता दत्ता और नामिक पॉल के अभिनय से सजे शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। झा ने शो के दूसरे सीजन की घोषणा की है और भोपाल में इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

वरुण धवन ने कहा है एक बार मामला शांत हो जाए तो मैं CAA पर जरूर बोलूंगा

झा ने कहा, "'एक दूजे के वास्ते' के लिएहमें जो प्रतिक्रिया मिली थी, वह अभिभूत कर देने वाला रहा था। दर्शकों से हमें जो प्यार मिला उसके लिए हम 'एक दूजे के वास्ते' के दूसरे सीजन के साथ आ रहे हैं। लेकिन, यह पूरी तरह से अलग कलाकारों और कहानी में नए ट्विस्ट के साथ है।"

टिकटॉक पर 2019 में चला जैकलिन फर्नांडिस और नेहा कक्कड़ का जादू

बिंदु मूविंग अमेजस के बैनर तले बने शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन