1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक दूजे के हुए नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा, देखें शादी की दिलकश तस्‍वीरें

एक दूजे के हुए नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा, देखें शादी की दिलकश तस्‍वीरें

 Published : Dec 01, 2021 07:24 am IST,  Updated : Dec 01, 2021 07:24 am IST

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में में लीड रोल निभाने वाले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा शादी के बंधन में बन चुके हैं। देखें तस्वीरें

 Neil Bhatt Aishwarya Sharma getting married- India TV Hindi
 Neil Bhatt Aishwarya Sharma getting married Image Source : INSTAGRAM/ NEIL BHATT

Highlights

  • गुम है किसी के प्‍यार में के विराट और पाखी ने की शादी
  • शो के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात
  • उज्‍जैन में महाकाल को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा

टीवी शो 'गुम है किसी के प्‍यार में' के लीड रोल निभाने वाले नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा ने एक दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया है। ये कपल टीवी पर विराट और पाखी के नाम से फेमस हैं जो देवर और भाभी का किरदरा निबा रहे हैं लेकिन असल में दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा से उज्जैन के महाकाल को साक्षी मानकर एक-दूसरे के संग सात फेरे लिए। 

नील भट्ट और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शादी फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर की। इस तस्वीरों में नील अपनी दुल्हनियां की मांग भरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में नील मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

ऐश्वर्या शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर लाल रंग का 'बंधनी' लहंगा पहना। उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक रखा। 

वहीं नील भट्ट के लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद शेरवानी में ऐश्वर्या के लहंगे के साथ लाल पगड़ी और गहरे लाल रंग के शॉल के साथ नजर आए। 

ऐश्वर्या और नील ने अपनी मेहंदी फंक्शन और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।    

बता दें कि नील भट्ट टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर ही ऐश्‍वर्या शर्मा से मिले थे। यह सीरियल अक्‍टूबर 2020 में शुरू हुआ था। यहीं उन्‍हें एक दूसरे से प्यार हो गया और कुछ महीने बाद ही दोनों ने रोका कर लिया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन