1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या सिद्धार्थ शुक्ला ने कर ली है शादी? इस राज़ पर से एक्टर ने उठाया है पर्दा

क्या सिद्धार्थ शुक्ला ने कर ली है शादी? इस राज़ पर से एक्टर ने उठाया है पर्दा

 Published : Feb 26, 2021 10:50 am IST,  Updated : Feb 26, 2021 10:54 am IST

क्या सिद्धार्थ शुक्ला की शादी हो गई है? अपने फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए सिद्धार्थ शुक्ला खुद इस राज़ पर से पर्दा उठाया है।

सिद्धार्थ शुक्ला- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला Image Source : INSTAGRAM/@REALSIDHARTHSHUKLA

'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। कभी अपने प्रोजक्ट्स को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर, एक्टर की खबरें आए दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड करती रहती हैं। अब एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला के रिलेशनशिप की खबरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं।  

बीते दिनों एक्टर की शादी की अफवाहें सामने आई थीं। इसे लेकर अब सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने एक फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए सफाई दी है। 

अभिनेता के एक फैन ने उनसे कहा, ''सिद्धार्थ भाई, मेरी गर्लफ्रेंड कह रही है जब तक रिप्लाई या फॉलो बैक नहीं दोगे, शादी नहीं करेगी। क्या चाहते हो मैं कुंवारा रहूं ऐसे ही, कर दो न रिप्लाई, प्लीज शादी होगी तो मैं आपके लिए एक स्पेशल रिप्लाई करूंगा।''

फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, ''भाई कुंवारा टैग अच्छा है, मैं तो कुंवारा हूं फिर भी कुछ मीडिया हाउस वालों ने शादीशुदा करार कर दिया है... शायद ये मेरे बारे में मुझसे भी ज्यादा जानते हैं।''

वैलेंटाइन डे पर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को मिला तोहफा, 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' से नई तस्वीर आई सामने

सिद्धार्थ का नाम लेते ही उनके साथ शहनाज का नाम खुद ही जुड़ जाता है। वैलेंटाइन डे पर दोनों के फैंस को खास तोहफा मिला। दोनों ने एक बार फिर बिग बॉस से चली आ रही 'चंपी' की परंपरा को रीक्रिएट किया। इसका वीडियो सामने आते ही ट्विटर पर #Sidnaazkichampi ट्रेंड होने लगा। उन्हें फिर से साथ में देखकर लोग बेहद खुश हुए। 

सिद्धार्थ ने कुछ दिनों पहले ही पंजाबी गायिका-अभिनेत्री और 'बिग बॉस 13' की प्रतिभागी शहनाज गिल का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। शहनाज ने अपने जन्मदिन की पार्टी के पलों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इस पोस्ट में शहनाज को सिद्धार्थ स्विमिंग पूल में फेंकते दिखाई दे रहे हैं। 

गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फैंस इन्हें प्यार से SidNaaz कहकर बुलाते हैं। इनके दो गाने 'भुला दूंगा' और 'शोना शोना' रिलीज हो चुके हैं, जबकि तीसरा जल्द ही आने वाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन