1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अब Indian Idol 12 के जज मनोज मुंतशिर ने अमित कुमार पर साधा निशाना

अब Indian Idol 12 के जज मनोज मुंतशिर ने अमित कुमार पर साधा निशाना

 Published : May 31, 2021 10:11 pm IST,  Updated : May 31, 2021 10:11 pm IST

अनु मलिक और मनोज मुंतशिर 'इंडियन आइडल 12' के जज हैं। 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के विवाद पर शो के जज मनोज मुंतशिर ने अमित कुमार पर निशाना साधा है।

Indian Idol 12- India TV Hindi
Indian Idol 12 Image Source : INSTAGRAM- MANOJ MUNTASHIR

नई दिल्लीः टीवी शो 'इंडियन आइडल 12' का नाम हर रोज विवादों में आ रहा है, हाल ही में जब किशोर कुमार (Kishore Kumar) के बेटे अमित कुमार एक खास एपिसोड में शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर ने शो से बाहर आने के बाद कहा था कि उन्हें मेकर्स ने शो के कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा था, जबकि उन्हें किसी कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस कुछ खास पसंद नहीं आई थी, उनके इस बयान के बाद कई लोगों के बयान सामने आए। अब शो के जज मनोज मुंतशिर ने भी इस विवाद पर अपनी राय रखी है।

मनोज मुंतशिर ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि अगर अमित कुमार को शो की बुराई करनी थी तो उन्हें शो का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं थी। वे शो का हिस्सा बने और उसके बाद वो आलोचना कर रहे हैं, वो पहले ही कह देते कि मैं इस शो में शामिल नहीं होना चाहता हूं।

शन्मुख प्रिया विवाद पर बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा कि लोग उन्हें खराब सिंगिंग के लिए ट्रोल कर रहे हैं और शो से बाहर निकालने की बात कह रहे हैं, लेकिन उन्हें शनमुख प्रिया की आवाज पसंद है। मनोज से पहले सोनू निगम, आदित्य नारायण सुनिधि चौहान और 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन के विनर अभिजीत सावंत ने भी विवाद पर अपनी राय जाहिर की थी। इंडियन आइडल विवाद में शो के होस्ट आदित्य नारायण का नाम भी सामने आया था एक एपिसोड के दौरान उन्होंने  कुमार सानू से पूछा था कि आप कंटेस्टेंट की तारीफ दिल से कर रहे हैं या फिर शो से आपको किसी ने ऐसा करने के लिए कहा था। इसके बाद आदित्य को लोगों ने काफी ट्रोल किया था।

ये भी पढ़ें-

Video: जब 'इंडियन आइडल' में राहुल वैद्य की परफॉर्मेंस से नाराज हुए थे सोनू निगम, कहा था- आप बद से बदतर हुए जा रहे हैं...

जूही चावला ने भारत में 5G टेक्नोलॉजी के खिलाफ दायर किया मुकदमा, सुनवाई आज 

'टाइटैनिक में पंजाबी कपल'! शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का फनी वीडियो हो रहा है Viral

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन