1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टाइटैनिक में पंजाबी कपल'! शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का फनी वीडियो हो रहा है Viral

'टाइटैनिक में पंजाबी कपल'! शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का फनी वीडियो हो रहा है Viral

 Published : May 31, 2021 11:51 am IST,  Updated : May 31, 2021 11:51 am IST

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। शिल्पा और राज का जैक-रोज अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

shilpa shetty raj kundra punjabi couple on titanic funny video goes viral- India TV Hindi
'टाइटैनिक में पंजाबी कपल'! शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का फनी वीडियो हो रहा है Viral Image Source : INSTAGRAM: RAJ KUNDRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो फैंस के लिए हर दिन कुछ न कुछ अपडेट देते रहते हैं। शिल्पा कभी योगा टिप्स देती हैं तो राज कुंद्रा भी परिवार की वीडियो शेयर करते हैं। अब दोनों ने एक ऐसा मजेदार वीडियो साझा किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपने ब्लॉकबस्टर मूवी 'टाइटैनिक' तो देखी होगी, लेकिन शिल्पा और राज ने 'पंजाबी टाइटैनिक' की झलक दिखाई है। 

वीडियो में राज कुंद्रा ने खुद को और वाइफ शिल्पा शेट्टी को 'पंजाबी कपल ऑन टाइटैनिक' के रूप में दिखाया है। इसमें 'टाइटैनिक' का एक सीन है, जिसमें जैक (लियोनार्डो डीकैप्रियो) और रोज (केट विंसलेट) डांस कर रहे हैं। राज ने एडिटिंग करके जैक की जगह अपना और रोज की जगह शिल्पा का चेहरा लगा दिया है। ये वीडियो तब और भी ज्यादा मजेदार बन जाता है, जब इसमें पंजाबी गाना 'लौंग लाची' जोड़ दिया जाता है। 

वीडियो पर राज ने मजेदार कैप्‍शन भी दिया। उन्‍होंने लिखा, 'फाइनली... सबूत कि टाइटैनिक पर पंजाबी कपल भी था। आई रेस्‍ट माइ केस। हैपी संडे।' राज की साली शमिता शेट्टी ने पोस्‍ट के कॉमेंट सेक्‍शन में हंसने वाला इमोजी बनाया।

'मौत की देवी' के अवतार में दिखीं शिल्पा शेट्टी, क्या थॉर की फिल्मों से है कोई कनेक्शन?

इस वीडियो को शेयर करते हुए राज ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है- 'फाइनली... सबूत है कि टाइटैनिक पर पंजाबी कपल भी थे। आई रेस्ट माई केस। हैप्पी संडे।' इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वहीं, शमिता शेट्टी, अनीता हसनंदानी, राखी सावंत, गौरव गेरा सहित कई सेलेब्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही शिल्पा को छोड़कर उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था, लेकिन अब सभी ने इसे मात दे दी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी। वो 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' में दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन