1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol: शो पर लगाए गए आरोपों को आदित्य नारायण ने बताया गलत, कहा - हम इस सीजन का अंत...

Indian Idol: शो पर लगाए गए आरोपों को आदित्य नारायण ने बताया गलत, कहा - हम इस सीजन का अंत...

 Published : Jul 05, 2021 07:28 pm IST,  Updated : Jul 05, 2021 07:35 pm IST

इस बार सिंगिंग रियलिटी शो के जज से लेकर कंटेस्टेंट तक सवालों के घेरे में हैं। दरअसल शो के मेकर्स पर खास मेहमानों ने आरोप लगाए हैं।

आदित्य नारायण- India TV Hindi
Indian Idol: शो पर लगाए गए आरोपों को आदित्य नारायण ने बताया गलत Image Source : INSTAGRAM- ADITYA NARAYAN

इंडियन आइडल का सीजन 12 शुरू से ही विवादों में रहा है। इस बार सिंगिंग रियलिटी शो के जज से लेकर कंटेस्टेंट तक सवालों के घेरे में हैं। दरअसल शो के मेकर्स पर खास मेहमानों ने आरोप लगाए हैं। गेस्ट ने कहा, ''कंटेस्टेंट्स ने शो में फेक लव एंगल दिखाया। अब हाल ही में शो के होस्ट आदित्य नारायण ने शो में पक्षपात के आरोपों पर स्टैंड लिया है।''

एक मशहूर वेबसाइट से बात करते हुए, आदित्य नारायण ने कहा, "हमारे निर्माता सोनी, फ़्रीमेंटल और टीसीटी इस सीज़न को पूरी टीम के साथ मिले प्यार और सफलता से बहुत खुश हैं। इस शो को लोग पिछले कई सालों से देख रहे हैं। ये सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सिंगिंग रियलिटी शो है। हम सिर्फ शो की अच्छी चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, हम शो की नकारात्मकता के बारे में नहीं सोचेंगे। हम इस सीजन को प्यार और पूरी सकारात्मकता के साथ खत्म करना चाहते हैं।" 

Indian Idol: नेहा कक्कड़ के नक्शे कदम पर चली बहन सोनू कक्कड़, मगर यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

साथ ही उन्होंने कहा, ''शो में कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए किसी पर कोई दबाव नहीं है।''

 

आपको बता दें कि शो में बतौर गेस्ट आए सिंगर अमित कुमार ने कंटेस्टेंट्स पर जबरन उनकी तारीफ करने का आरोप लगाया था। आदित्य ने हाल ही में सफाई दी थी कि इंडियन आइडल-12 सीजन जल्द खत्म होने वाला है। 

Indian Idol: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिले कंटेस्टेंट पवनदीप, बताया इसे खास पल

 

उन्होंने कहा, "यह शो अगले 4 हफ्तों में खत्म हो जाएगा। हम सिर्फ प्यार और सकारात्मकता के साथ सीजन का अंत करना चाहते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन