1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इश्क में मरजावां 2' एक्टर राहुल सुधीर कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

'इश्क में मरजावां 2' एक्टर राहुल सुधीर कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

 Published : Sep 24, 2020 01:23 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 01:23 pm IST

इश्क में मरजावां 2 एक्टर राहुल सुधीर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वह शो में वंशराज सिंहानिया का किरदार निभाते नजर आते हैं।

rrhul sudhir - India TV Hindi
राहुल सुधीर Image Source : INSTAGRAM/RRAHULSUDHIR

कोरोना वायरस से दिन-प्रतिदिन हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं। जब से टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हुई है कई सेलेब्स इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब सीरियल इश्क में मरजावां 2 में वंश रायसिंहानिया का किरदार निभाने वाले राहुल सुधीर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वह घर में ही क्वारंटीन हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल सुधीर आज कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। हालांकि अभी तक ना राहुल और ना ही प्रोडक्शन हाउस ने इस खबर को कंफर्म किया है।

राहुल शो में विलेन के किरदार में नजर आते हैं। शो में उनके साथ हेली शाह और विशाल वशिष्ठ अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं। यह शो 13 जुलाई 2020 को शुरू हुआ था। इस शो के पहले सीजन में अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, अलीशा पंवर और सोनारिका भदौरिया नजर आए थे।

आपको बता दें हाल ही में श्वेता तिवारी, दिशा परमार और राजेश्वरी सचदेव कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन