1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'जमाई राजा' फेम रवि दुबे हुए कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

'जमाई राजा' फेम रवि दुबे हुए कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

 Published : May 11, 2021 10:38 am IST,  Updated : May 11, 2021 10:38 am IST

सीरियल जमाई राजा से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर रवि दुबे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टा पर एक पोस्ट के माध्यम से दिया है।

ravi dubey - India TV Hindi
रवि दुबे  Image Source : INSTAGRAM/RAVIDUBEY2312

कोरोना वायरस ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। वायरस की इस दूसरी लहर का प्रकोप काफी घातक है। इस बार वायरस का प्रकोप युवाओं में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच छोटे पर्दे के फेमस एक्टर रवि दुबे भी रविवार को कोविड से संक्रमित हो गए हैं। एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। रवि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी चाहने वालों को दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट भी की है कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वह खुद को सुरक्षित रखें और अपना कोविड टेस्ट कराएं। 

तेलुगु स्टार जूनियर NTR हुए कोरोना संक्रमित, फैंस से कहा - चिंता नहीं करें

इंस्टा पर पोस्ट करते हुए रवि ने लिखा-'हाय दोस्तों मेरी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हों वह लोग खुद को आईसोलेट कर लें और कोरोना के लक्ष्णों का ध्यान रखें। मैंने अपने चाहने वालों के लिए खुद को आईसोलेट कर लिया है, आप भी सुरक्षित रहें।' रवि दुबे का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सहित टीवी सितारे एक्टर की पोस्ट पर लगातार कॉमेंट कर उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ हो रहा है ट्रेंड, अरेस्ट किए जाने की उठ रही है मांग

इसके अलावा एक्टर के पोस्ट पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने कमेंट किया है। सरगुन ने पति के पोस्ट पर इमोशनल इमोजी बनाई हैं जिसे देखकर ये साफ समझ आ रहा है कि वो पति के कोविड की चपेट में आ जाने से कितनी परेशान हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन