1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बॉयफ्रेंड अली गोनी का बर्थडे सेलिब्रेट करने कश्मीर पहुंची जैस्मीन भसीन, खास मैसेज शेयर कर किया विश

बॉयफ्रेंड अली गोनी का बर्थडे सेलिब्रेट करने कश्मीर पहुंची जैस्मीन भसीन, खास मैसेज शेयर कर किया विश

 Published : Feb 25, 2021 04:37 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 04:44 pm IST

बिग बॉस 14 का हिस्सा रहे अली गोनी और जैस्मीन भसीन की करीबियां किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में बॉयफ्रेंड का जन्मदिन सेलिब्रेट करने जैस्मीन कश्मीर पहुंची हैं।

aly goni and jasmin bhasin- India TV Hindi
aly goni and jasmin bhasin Image Source : INSTAGRAM/@JASMINBHASIN2806

बिग बॉस 14 का हिस्सा रहे अली गोनी भले ही शो को नहीं जीत पाए हों, लेकिन उन्होंने शो के दौरान अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता है। अली शो के खत्म होने के बाद अपने परिवार से मिलने के लिए कश्मीर रवाना हुए थे, जहां उन्होंने अपने जन्मदिन का भी जश्म मनाया। 25 फरवरी, गुरुवार को अली 30 साल के हो गए। खास बात यह है कि उनके जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन भी नर आईं थी।

अभिनेता जैस्मीन भसीन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी को जन्मदिन की प्यार भरी शुभकामनाएं भेजी हैं। इतना ही नहीं अली का जन्मदिन मनाने के लिए उनका परिवार और जैस्मीन कश्मीर गए हैं। अली के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करते हुए जैस्मीन ने पोस्ट में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे हीरो। फोटो में मेरे चेहरे पर जो मुस्कान दिख रही है, वह तुम्हारी वजह से है और जब से मैं तुम्हे मिली हूं तुम हमेशा इसे बनाए रखते हो। हर रोज तुम्हारी आंखों में देखना मुझे उन चीजों की याद दिलाता है, जो मुझे मुस्कान और खुशी देती है। तुमने मेरी जिंदगी को बदल दिया है। तुम्हें ढेर सारा प्यार।"

अली का अपना बर्थडे केक काटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। अली रेड और ब्लैक कलर की ड्रेस में हैं, वहीं जैस्मीन ग्रीन कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। ये दोनों खतरों के खिलाड़ी में दोस्त बने और फिर बिग बॉस के घर में इनका प्यार परवान चढ़ा। बता दें कि बिग बॉस शो से बाहर होने के बाद जैस्मीन फैमिली वीक में अली को सपोर्ट करने के लिए दोबारा घर में गईं थीं।

बात करें कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस की तो रुबीना दिलैक को हाल ही में खत्म हुए शो के सीजन 14 में विजेता का ताज पहनाया गया। उन्होंने फाइनलिस्ट राहुल वैद्य, राखी सावंत, निक्की तंबोली और ऐली को हराया शो में हराया और ये खिताब अपने नाम किया।

यहां पढ़ें

इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली की फिल्म 'टाइम टू डांस' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें 

शाहिद कपूर के जन्मदिन पर ईशान खट्टर और कियारा आडवाणी ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

दिशा पटानी ने किया ऐसा शानदार स्टंट, खुद को रोक नहीं पाए टाइगर श्रॉफ और कर डाला ये कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन