1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जसपाल भट्टी के शो को दूरदर्शन पर दोबारा देखकर इमोशनल हुई पत्नी सविता, कहा- फिर जवान हो गई

जसपाल भट्टी के शो को दूरदर्शन पर दोबारा देखकर इमोशनल हुई पत्नी सविता, कहा- फिर जवान हो गई

 Published : May 20, 2020 08:11 pm IST,  Updated : May 20, 2020 08:11 pm IST

दूरदर्शन पर जसपाल भट्टी के शो 'फ्लॉप शो' का दोबारा प्रसारण शुरू हो गया है। सीरियल के दोबारा प्रसारण से पत्नी काफी खुश हैं।

Flop Show- India TV Hindi
फ्लॉप शो Image Source : TWITTER/DOORDARSHAN

लॉकडाउन के चलते लोगों के मनोरंजन के लिए कई पुराने सीरियल्स का प्रसारण दोबारा से शुरू किया गया है। इन सीरियल्स की लिस्ट में रामानंद सागर की रामायण, महाभारत के साथ शक्तिमान सहित कई सीरियल शुरू किए गए हैं। इस लिस्ट में जसपाल भट्टी का फ्लॉप शो भी शामिल है। 19 मई से फ्ल़ॉप शो का दोबारा प्रसारण शुरू हुआ है। दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर शो के दोबारा प्रसारण की जानकारी दी है।

दूरदर्शन ने ट्वीट करके जानकारी दी। डीडी ने लिखा- 'रोजाना शाम छह बजे देखिए कॉमेडी किंग जलपाल भट्टी का लोकप्रिय फ्लॉप शो।

इस शो में आम आदमी के संघर्ष को दिखाया गया है जिसे जसपाल भट्टी ने कॉमेडी के साथ पिरोया है। इस शो का प्रसारण 1989 में पहली बार हुआ था। जसपाल भट्टी के सीरियल के दोबारा प्रसारण से उनकी पत्नी काफी खुश हैं। उन्होंने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा- डीडी पर एक बार फिर फ्लॉप शो देखकर लग रहा है कि मैं जवान हो गई हूं।

उन्होंने आगे कहा- 'मैं जसपाल जी को देखने के लिए कई बार यूट्यूब पर शो देखती हूं। मुझे कई लोगों से शो पर प्रतिक्रिया भी मिल रही है, जिन्होंने ये शो देखा है। मुझे खुशी है कि इनमें युवा पीढ़ी भी शामिल है जो जसपाल जी को नहीं जानते थे और अब उन्हें पता चला कि उनके पास कैसा दृष्टिकोण था। 

आपको बता दें जसपाल भट्टी का 25 अक्टूबर 2012 में एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन