1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Pics: जेनिफर विंगेट की इन फोटोज पर फिदा हुए फैंस, यूजर्स बोले: क्या ये सच में रियल है?

Pics: जेनिफर विंगेट की इन फोटोज पर फिदा हुए फैंस, यूजर्स बोले: क्या ये सच में रियल है?

 Published : Jul 18, 2021 10:45 am IST,  Updated : Jul 18, 2021 10:47 am IST

जेनिफर की दीवानगी इस कदर है कि ट्विटर पर फैंस उनकी इन फोटोज को खूब शेयर कर रहे हैं।

jennifer winget red bold latetst instagram post wrote I am both the calm and the storm- India TV Hindi
Pics: जेनिफर विंगेट की इन फोटोज पर फिदा हुए फैंस, यूजर्स बोले: क्या ये सच में रियल है? Image Source : INSTA: JENNIFER WINGET

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सोशल मीडिया पर भले ही ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन वो जब भी अपनी कोई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। उन्होंने रेड-स्मोकी फोटोशूट कराया, जिसके बाद वो ट्विटर पर ट्रेंड हुईं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर फिदा हो गए हैं। एक यूजर ने ये तक लिख दिया कि वो सच में रियल हैं या नहीं। 

जेनिफर विंगेट की ड्रेस, लुक्स और उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। किसी ने उन्हें बोल्ड कहा तो किसी ने हॉट। जेनिफर की दीवानगी इस कदर है कि ट्विटर पर लोग उनकी इन फोटोज को खूब शेयर कर रहे हैं। 

'देसी गर्ल' बनीं जेनिफर विंगेट, फैंस को भाया उनका ट्रेडिशनल अवतार, Viral हुई फोटो

जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो अलग-अलग पोज दे रही हैं। 

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी फिदा हो गए हैं। आशका गोराडिया सहित कई हस्तियों ने जेनिफर के पोस्ट पर कमेंट किया है। 

जेनिफर की फोटोज पर फैंस के रिएक्शन: 

जेनिफर ने साल 2013 में संजय लीला भंसाली के शो 'सरस्वतीचंद्र' में कुमुद देसाई का रोल निभाया, जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला। साल 2016 में बेहद में 'माया' का रोल निभाया और दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद वो 'बेपनाह' में दिखाई दीं। वो 'बेहद 2' में भी नज़र आईं। वो 'कोड एम' वेब सीरीज के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रख चुकी हैं।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन