1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 14: जेनिफर विंगेट ने ठुकराया 3 करोड़ का ऑफर, शिविन नारंग ने भरी हामी

बिग बॉस 14: जेनिफर विंगेट ने ठुकराया 3 करोड़ का ऑफर, शिविन नारंग ने भरी हामी

 Published : Aug 18, 2020 10:57 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 10:57 pm IST

बिग बॉस 14: अगर जेनिफर ने ये ऑफर मान लिया होता तो वो बिग बॉस की अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सेलिब्रिटी बन जाती। 

jennifer winget, shivin narang- India TV Hindi
बिग बॉस 14: जेनिफर विंगेट ने ठुकराया 3 करोड़ का ऑफर Image Source : INSTAGRAM/JENNIFERWINGET/SHIVINNARANG

बिग बॉस 14 का प्रोमो लॉन्च हो चुका है और शो का प्रोमो आते ही शो के कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के लिए फैंस बेताब हैं। इस बीच खबर आई है कि जेनिफर विंगेट को बिग बॉस 14 में शामिल होने का ऑफर मिला था। जेनिफर को इसके लिए 3 करोड़ रुपये ऑफर हो रहे थे, मगर जेनिफर ने ये ऑफर ठुकरा दिया। अगर जेनिफर ने ये ऑफर मान लिया होता तो वो बिग बॉस की अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सेलिब्रिटी बन जाती। बिग बॉस के खबरी पेज ने इस बात को कन्फर्म किया है। बेहद 2 की एक्ट्रेस के मैनेजर के हवाले से ये खबर सामने आई है।

शिविन नारंग बनेंगे बिग बॉस का हिस्सा

वहीं बेहद 2 के एक्टर और खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट रह चुके शिविन नारंग को भी बिग बॉस का ऑफर मिला है, खबरी पेज के मुताबिक शिविन ने ये ऑफर मान लिया है, वो बिग बॉस के कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। शिविन को पिछले साल भी बिग बॉस का ऑफर मिला था मगर उस समय वो बेहद 2 की वजह से बिग बॉस नहीं कर पाए थे।

पामेला एंडरसन हैं अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट

बिग बॉस की सबसे महंगी कंटेस्टेंट पामेला एंडरसन हैं, जिन्हें बिग बॉस के घर में तीन दिन रहने के ढाई करोड़ मिले थे। वहीं चाहत खन्ना को उनकी कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ की वजह से पिछले 6 साल से ऑफर मिल रहे हैं लेकिन हर बार की तरह इस बार भी चाहत ने मना कर दिया। चाहत के अलावा सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन को भी बिग बॉस ने ऑफर दिया मगर उन्होंने भी मना कर दिया। शुभांगी अत्रे, अध्ययन सुमन, तेजस्वीर प्रकाश, सुगंधा मिश्रा, मिशेल रहेजा और सुरभि ज्योति ने भी बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट बनने का ऑफर ठुकराया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन