1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show: 'बेबी शॉवर' पार्टी में पत्नी गिन्नी संग पहुंचे कपिल शर्मा, फोटो वायरल

The Kapil Sharma Show: 'बेबी शॉवर' पार्टी में पत्नी गिन्नी संग पहुंचे कपिल शर्मा, फोटो वायरल

 Published : Aug 21, 2019 01:33 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 01:50 pm IST

द कपिल शर्मा शो: कपिल शर्मा प्रेग्नेंट पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ वंकुश अरोड़ा और उनकी पत्नी रिद्धि भट्ट के बेबी शावर अटेंड करने पहुंचे।

कपिल शर्मा- गिन्नी...- India TV Hindi
कपिल शर्मा- गिन्नी चतरथ

द कपिल शर्मा शो: कपिल शर्मा प्रेग्नेंट पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ वंकुश अरोड़ा और उनकी पत्नी रिद्धि भट्ट के बेबी शावर अटेंड करने पहुंचे। इस पार्टी में द कपिल शर्मा शो के ज्यादातर कलाकार मौजूद थे। इस पार्टी में सुमोना, रोशेल और उनके पति कीथ सिकेरा, कश्मीरा अपने पति कृष्णा अभिषेक और किक्कू शारदा पत्नी के साथ पहुंचे थे। सभी इस मौके पर बहुत खूबसूरत लग रहे थे। इस मौके पर रिद्धि ने पीले रंग का गाउन पहन रखा था और कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने ब्लू कलर की गाउन पहन रखी थी।

कपिल शर्मा- गिन्नी चतरथ
कपिल शर्मा- गिन्नी चतरथ

खास बात यह है कि इस बेबी शावर पार्टी में कपिल शर्मा और गिन्नी चतरत ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिया। वहीं इस खास पार्टी में कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, किकु शारदा और कीथ स्विकेरा भी अपनी-अपनी पत्नियों के साथ नजर आए। सभी ने इस मौके पर जमकर मस्ती की और जश्न मनाया। रिद्धि के मां बनने की ख़ुशी सभी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। सभी ने एक साथ तस्वीरें भी खिंचाई। द कपिल शर्मा शो की बात करें तो यह टीवी पर हिट साबित हो गई है। यह शो टीआरपी का मामले में भी नंबर वन पर रहती है।

ये भी पढ़ें:

अक्षय कुमार के बाद अब एकता कपूर लेकर आईं 'मिशन मंगल' पर वेब सीरीज, कहा- 'मैं गर्वित हूं...'

आर्टिकल 370 पर बोलीं एकता कपूर, कहा- 'एक देश, एक कानून की आवश्यकता पूरे राष्ट्र को है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन