1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फिर से टीवी पर लौट रहा मशहूर 'द कपिल शर्मा शो', देखिए स्टारकास्ट की पहली झलक

फिर से टीवी पर लौट रहा मशहूर 'द कपिल शर्मा शो', देखिए स्टारकास्ट की पहली झलक

 Published : Jul 18, 2021 05:36 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 08:20 pm IST

कपिल शर्मा ने अपने 'द कपिल शर्मा शो' के अगले सीजन का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शो की स्टारकास्ट के साथ अपनी कुछ तस्वीरें और कैप्शन के साथ दी।

The Kapil Sharma show- India TV Hindi
The Kapil Sharma show Image Source : TWITTER/ KAPIL SHARMA

कपिल शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है। बीते कुछ दिनों से ऐसी सुगबुगाहट थी की कपिल शर्मा जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' के अगले सीजन के साथ वापसी कर सकते हैं। फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। कपिल शर्मा ने अपने 'द कपिल शर्मा शो' के अगले सीजन का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शो की स्टारकास्ट के साथ अपनी कुछ तस्वीरें और कैप्शन के साथ दी।

Video: सड़क किनारे शिकंजी बना रहे थे सुनील ग्रोवर, अचानक गिलास में गिरी मक्खी तो कर दिया ये काम

इन तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लिखा- 'नई शुरुआत सभी पुराने चेहरों के साथ।' कपिल ने टीवी पर वापसी का फिर से ऐलान करते हुए तीन तस्वीरें स्टारकास्ट के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपिल शर्मा के अलावा भारती सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और सुदेश लहरी नजर आ रहे हैं। 

Kapil sharma back on tv again
Image Source : TWITTER/ KAPIL SHARMAKapil sharma back on tv again

कपिल शर्मा के इस ऐलान के बाद फैंस बेहद खुश हैं और लगातार कमेंट करके अपना एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। हालांकि ये शो कब से टीवी पर ऑनएयर होगा इसे लेकर कोई भी जानकारी सभी सामने नहीं आई है। खुद कपिल शर्मा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए सिर्फ कमिंग सून लिखा है। 

क्या 'द कपिल शर्मा शो' में फिर से वापसी कर सकते हैं सुनील ग्रोवर? जानें अभिनेता का रिएक्शन

कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थी कि सुनील ग्रोवर भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। इन खबरों को तब और जोर मिला जब सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के साथ काम करने का हिंट दिया था। 'द कपिल शर्मा शो' में अपने किरदारों को याद करते हुए सुनील ग्रोवर ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए कहा- 'अभी भी मेरे कबर्ड में सारे सूट, साड़ियां, ब्लाउज और बाकी सामान पड़े हैं। मैं जब भी इन किरदारों को मिस करता हूं मैं अपनी कबर्ड के पास जाता हूं और उन्हें देखता हूं। जब घर पर सब सो जाते हैं, तो कभी-कभी उन कपड़ों को पहनता हूं और पुराना यादों में खो जाता हूं। शो में काम करने के दौरान मेरी अच्छी यादें हैं और इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है।' 

जब सुनील से कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम करने को लेकर पूछा गया तो अभिनेता ने कहा- 'अगर मुझे कोई अच्छा ऑफर मिलता है तो मैं क्यों नहीं करूंगा।' अब देखना दिलचस्प होगा कि सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनते हैं या फिर नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन