1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Video: शिकंजी बना रहे सुनील ग्रोवर के गिलास में गिरी मक्खी, कॉमेडियन का रिएक्शन देख छूट जाएगी आपकी हंसी

Video: शिकंजी बना रहे सुनील ग्रोवर के गिलास में गिरी मक्खी, कॉमेडियन का रिएक्शन देख छूट जाएगी आपकी हंसी

 Published : Jul 18, 2021 11:53 am IST,  Updated : Jul 19, 2021 09:41 am IST

सुनील ग्रोवर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सड़क के किनारे ठेले पर शिकंजी बनाते दिखाई दे रहे हैं।

Sunil Grover making shikanji on road suddenly a fly fell in glass watch this funny video - India TV Hindi
Video: सड़क किनारे शिकंजी बना रहे थे सुनील ग्रोवर, अचानक गिलास में गिरी मक्खी तो कर दिया ये काम   Image Source : INSTAGRAM: WHOSUNILGROVER

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी सुनकर लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सड़क के किनारे ठेले पर शिकंजी बनाते दिखाई दे रहे हैं। वो शिकंजी बनाने का पूरा प्रोसेस भी बताते हैं, लेकिन तभी गिलास में मक्खी गिर जाती है। इसके बाद सुनील जो काम करते हैं और जो रिएक्शन देते हैं, उसे देखकर आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। 

सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वो सड़क के किनारे ठेले पर शिकंजी बनाने की विधि बना रहे हैं। इस दौरान वो इंग्लिश में भी बोल रहे हैं। शिकंजी बनाने के प्रोसेस के दौरान ग्लास में मक्खी गिर जाती है तो सुनील कहते हैं- 'ये सुसाइड करने की कोशिश कर रही है। लेकिन हम इसे बचा लेंगे।' इसके बाद सुनील मक्खी से भी बात करने लगते हैं और कहते हैं- 'नहीं, ये सही नहीं है। क्या तुम स्विमर हो, नहीं? तुम फ्लायर हो, इसलिए उड़ो। एन्जॉय करो।'

Viral: सपना चौधरी ने 'बांगरो' सॉन्ग पर देसी स्टाइल में किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ Video

सुनील के इस थ्रोबैक वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1 लाख 78 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं, सुमित व्यास, जय भानुशाली सहित कई सेलेब्स ने कमेंट भी किया है। फैंस भी सुनील का ये मस्ती भरा अंदाज पसंद आ रहा है। 

सुनील ग्रोवर की द कपिल शर्मा शो में वापसी को लेकर खबरें सामने आ रही थीं, जिसको लेकर वो र्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में शो में वापस आने को लेकर हिंट दिया था। सुनील के किरदार डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी को लोग आज भी बहुत मिस करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन