1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा ने क्रिसमस पर शेयर की बेटी अनायरा की तस्वीर, क्यूटनेस पर आ जाएगा आपका दिल

कपिल शर्मा ने क्रिसमस पर शेयर की बेटी अनायरा की तस्वीर, क्यूटनेस पर आ जाएगा आपका दिल

 Published : Dec 25, 2020 08:47 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 08:48 pm IST

कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

कपिल शर्मा ने क्रिसमस...- India TV Hindi
कपिल शर्मा ने क्रिसमस पर शेयर की बेटी अनायरा की तस्वीर Image Source : INSTA- KAPIL SHARMA

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने क्रिसमस के मौके पर अपनी प्यारी सी बेटी की क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। कपिल शर्मा की बेटी अनायरा लाल रंग की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। कपिल ने अनायरा शर्मा की दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो प्यारी सी सैंटा बनी हैं। एक तस्वीर में वो क्रिसमस ट्री के बगल में रखे एक बड़े से गिफ्ट के अंदर बैठी हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अनायरा का क्लोज अप है। दोनों ही तस्वीरों में अनायरा मुस्कुराती नजर आ रही हैं। 

सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा के चेहरे से क्यों गायब है हंसी, बताया क्यों उतरा है चेहरा

कपिल ने बेटी की तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को क्रिसमस की बधाई दी है। 

कपिल शर्मा की बेटी अनायरा 1 साल की हुई पूरी, देखिए बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

 हाल ही में कपिल की बेटी अनायरा एक साल की हुई है, और कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में बर्थडे गर्ल अनायरा पिंक कलर की फ्रॉक में बिल्कुल राजकुमारी लग रही हैं। अनायरा ने पिंक कलर के शूज पहने हैं और सिर पर ताज लगाया हुआ है। कपिल शर्मा ने चार तस्वीरें शेयर की है, पहली तस्वीर में कपिल शर्मा की बेटी अनायरा अपनी दादी की गोद में खूब खुश नजर आ रही है।

दूसरी तस्वीर में अनायरा अपने पिंक कलर के केक के साथ पोज मारती दिख रही है। तीसरी तस्वीर में अनायरा केक के साथ बैठी नजर आ रही हैं, उनके गालों में केक लगा है और कपिल शर्मा अपनी दुलारी लाडो को देख रहे हैं, चौथी तस्वीर में बेबी अनायरा के मॉम डैड गिन्नी और कपिल अपनी गुड़िया के साथ नजर आ रहे हैं। बेटी को कपिल ने गोद में लिया है। कपिल और गिन्नी ने ब्लैक टीशर्ट पहनी है जिसमें लिखा है अनायरा टर्न्स वन- यानी कि अनायरा एक साल की हो गई। कपिल की मां की टीशर्ट में भी यही लिखा है।

कपिल शर्मा ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है- ''पहले दिन पर हमारी लाडो को इतना प्यार और आशीर्वाद भेजने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद- गिन्नी और कपिल।''

देखिए अनायरा के जन्मदिन की तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन