1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा फिर बनने वाले हैं पिता, वाइफ गिन्नी चतरथ जनवरी 2021 में दूसरे बच्चे को देंगी जन्म!

कपिल शर्मा फिर बनने वाले हैं पिता, वाइफ गिन्नी चतरथ जनवरी 2021 में दूसरे बच्चे को देंगी जन्म!

 Published : Nov 20, 2020 07:45 am IST,  Updated : Nov 20, 2020 07:49 am IST

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 10 दिसंबर 2019 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम अनायरा है।

Kapil Sharma to become father again- India TV Hindi
कपिल शर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं पिता ! Image Source : INSTAGRAM

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल की वाइफ गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं और जनवरी 2021 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। दोनों को एक बेटी है, जिसका नाम अनायरा है। उसका जन्म साल 2019 में हुआ था। 

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की तरफ से अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल की मां अपनी बहू की देखरेख के लिए मुंबई पहुंच गई हैं। करवा चौथ सेलिब्रेशन के दौरान लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं, उस दौरान गिन्नी के बेबी बंप को साफ देखा गया।

लंबे समय बाद कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू से की मुलाकात, गोल्डन टेंपल में टेका माथा

 कपिल शर्मा ने दिवाली सेलिब्रेशन की जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें भी गिन्नी कुर्सी के पीछे खड़ी हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि वो अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं। 

कपिल शर्मा ने दिवाली पर शेयर की थी ये तस्वीर
Image Source : INSTAGRAM कपिल शर्मा ने दिवाली पर शेयर की थी ये तस्वीर

बता दें कि कपिल और गिन्नी ने साल 2018 में दिसंबर महीने में जालंधर में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। इस प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 10 दिसंबर 2019 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 

कपिल ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की थी और लिखा था, "बच्ची के जन्म से धन्य हूं। आपके आशीर्वाद की जरूरत है। लव यू ऑल।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन