1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कार्तिक और नायरा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कीर्ति उर्फ मोहिना की सगाई में लगाए ठुमके, देखें वीडियो

कार्तिक और नायरा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कीर्ति उर्फ मोहिना की सगाई में लगाए ठुमके, देखें वीडियो

 Published : Feb 12, 2019 01:33 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 01:33 pm IST

हाल ही में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कीर्ति उर्फ मोहिना कुमारी की सगाई हुई है। जिनकी सगाई में नायरा और कार्तिक ने जमकर ठुमके लगाए हैं।

Naira and katik dance video- India TV Hindi
Naira and katik dance video Image Source : INSTAGRAM

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लंबे समय से लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सीरियल के किरदार लोगों के दिल में जगह बना चुके हैं। कार्तिक और नायरा लोगों की फेवरेट जोड़ी बन गई है। हाल ही में सीरियल की कीर्ति उर्फ मोहिना कुमारी की सगाई हुई है। मोहिना की सगाई गोवा में सुयश रावत से हुई है। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसके साथ ही एक और वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें कार्तिक और नायरा उर्फ शिवांगी जोशी और मोहसिन खान पार्टी में डांस करते नजर आ रहे हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार कास्ट का डांस पार्टी में चार चांद लगा रहा है। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान और ऋषि देव सभी के साथ 'गल्ला गूड़ियां' गाने पर थिरकते नजर आ हैं। सिर्फ ये ही नहीं मोहिना भी अपनी सगाई पर बहुत थिरकी हैं। वह गर्ल गैंग के साथ 'आंख मारे' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। 

मोहिना ने सगाई में ऑफ व्हाइट कलर का फूलों की कारीगरी वाला लहंगा पहना है। आपको बता दें सुयश ने मोहिना को घुटने पर बैठकर रोमांटिक अंदाज में अंगूठी पहनाई। मोहिना और सुयेश की सगाई गोवा के ताज हॉलीडे विलेज रिजॉर्ट में हुई है। 

आपको बता दे मोहिना ने छोटे पर्दे पर डांस इंडिया डांस शो से की थी। उनके कई कोरियोग्राफर दोस्त अमेय मेहता, शंपा गोपीकृष्णा, क्रुति महेश उनकी सगाई में शामिल हुए थे। कुछ समय पहले खबरें आ रही थीं मोहिना ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने वाली हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जिसके लिए वह एक लंबा ब्रेक लेंगी। वह दो महीने में शादी करने वाली हैं।

Also Read:

'साथ निभाना साथिया' फेम लवी सासन ने कौशिक कृष्णमूर्ति से की शादी, देखें Photos

खतरों के खिलाड़ी 9: क्या हुआ जब आंखों पर पट्टी बांध किया गया भारती और शमिता का मेकअप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन