1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करवा चौथ 2020 : इन TV एक्टर्स पर चढ़ा व्रत रखने का क्रेज, पत्नी के लिए करेंगे ये काम

करवा चौथ 2020 : इन TV एक्टर्स पर चढ़ा व्रत रखने का क्रेज, पत्नी के लिए करेंगे ये काम

 Written By: IANS
 Published : Nov 04, 2020 06:43 am IST,  Updated : Nov 04, 2020 06:43 am IST

टेलीविजन धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' के अभिनेता रोहिताश गौड़ ने इस पर कहा है, इसे साथ में मनाकर हम कम से कम इस पल का आनंद तो ले ही सकते हैं।

karwa chauth 2020- India TV Hindi
TV एक्टर्स पर चढ़ा व्रत रखने का क्रेज Image Source : INSTAGRAM

महिलाएं हर साल करवा चौथ के मौके पर अपने पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल टेलीविजन के पुरुष कलाकारों ने भी इसे मनाने की ठानी है। बता दें कि बुधवार को करवाचौथ के व्रत का पालन किया जाएगा। 

टेलीविजन धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' के अभिनेता रोहिताश गौड़ ने इस पर कहा है, इसे साथ में मनाकर हम कम से कम इस पल का आनंद तो ले ही सकते हैं। व्रत रहने के दौरान समय काटने के लिए हम बोर्ड गेम्स खेलेंगे, साथ में किताब पढ़ेंगे और तो और थाली भी साथ ही में सजाएंगे और शाम को कथा भी सुनेंगे।

करवाचौथ सेलिब्रेशन से पहले काजल अग्रवाल ने शेयर की ये तस्वीरें, लाल रंग की ड्रेस में ढा रहीं कहर

अभिनेता योगेश त्रिपाठी कहते हैं, हर साल हम बड़े उत्साह के साथ इसका पालन करते हैं। इसके लिए तैयारी एक दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। इस बार यह कुछ और खास होने वाला है, क्योंकि मैं भी अपनी पत्नी के साथ व्रत रखने वाला हूं, ताकि मैं उसके लिए अपने प्रेम और स्नेह की भावना को जाहिर कर सकूं और इस करवा चौथ को उसके लिए और भी अधिक यादगार बना सकूं।

इनके अलावा, रवि महाशब्दे और मनमोहन तिवारी जैसे कलाकार भी करवा चौथ के मौके पर व्रत रख अपनी बीवियों के लिए कुछ नया करना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन