1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी जिंदगी के' में करण सिंह ग्रोवर निभाएंगे मिस्टर बजाज का किरदार, एकता कपूर ने शेयर किया प्रोमो

'कसौटी जिंदगी के' में करण सिंह ग्रोवर निभाएंगे मिस्टर बजाज का किरदार, एकता कपूर ने शेयर किया प्रोमो

 Published : Jun 14, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 05:29 pm IST

'कसौटी जिंदगी के' सीरियल में मिस्टर बजाज की एंट्री होने वाली है। शो में करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज का रोल निभाने वाले हैं।

Kasauti Zindagi kay promo- India TV Hindi
Kasauti Zindagi kay promo Image Source : INSTAGRAM

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में बिजनेस टाइकून और निडर मिस्टर ऋषभ बजाज के किरदार के लिए करण सिंह ग्रोवर(Karan Singh Grover) को कास्ट किया है। इसका खुलासा उन्होंने गुरुवार को किया।

एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है, जिसमें करण अलग लुक में नजर आ रहे हैं। सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' एक प्रोमो में वह खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

एकता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "पेश हैं मिस्टर बजाज।"

वहीं 2001 से 2008 तक चलने वाले सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में वास्तविक मिस्टर बजाज का किरदार निभाने वाले रोनित रॉय ने कमेंट किया, "एक मिस्टर बजाज की ओर से दूसरे मिस्टर बजाज को शुभकामनाएं।"

स्टारप्लस द्वारा वीडियो को ट्विटर पर भी डाला गया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

साहिल खान ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत, शेयर की थी अश्लील फोटो

Bigg Boss 13 में भी नज़र आएंगे अनूप जलोटा, सलमान खान संग शो कर सकते हैं होस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन