1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Kaun Banega Crorepati Season 11 का दूसरा प्रोमो आउट, युवाओं को दे रहा है खास Message

Kaun Banega Crorepati Season 11 का दूसरा प्रोमो आउट, युवाओं को दे रहा है खास Message

 Published : Jul 22, 2019 05:56 pm IST,  Updated : Jul 22, 2019 06:43 pm IST

'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन अगले महीने से शुरू हो जाएगा। शो का दूसरा प्रोमो भी शेयर कर दिया गया है।

Amitabh Bachchan in Kaun Banega Crorepati - India TV Hindi
Amitabh Bachchan in Kaun Banega Crorepati 

मुंबई: टीवी के सबसे फेमस रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) का दूसरा प्रोमो आउट कर दिया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और #अड़ेRaho की थीम को भी अच्छे से प्रस्तुत कर रहा है। 

बता दें कि इस शो के 11वें सीजन की शुरुआत अगले महीने यानी अगस्त में हो जाएगी। हर बार की तरह इस बार भी KBC को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) होस्ट करते नजर आएंगे।

सोनी चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन के बारे में जानकारी दी। प्रोमो में 'KBC का 11वां सीजन... आइये मेरे साथ.. केबीसी 2019... #अड़ेRaho, #KaunBanegaCrorepati जैसे शब्द आपको देखने को मिलेगा।'

KBC के पहले प्रोमो से ही थीम के बारे में जानकारी मिल गई थी। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कपड़े सिलाई करने वाला लड़का विदेश में जाकर पढ़ने की इच्छा ज़ाहिर करता है तो सब लोग उसका मज़ाक उड़ाते हैं, लेकिन जैसे ही वह अपने सपने पूरे कर लेता है तो वही लोग उसकी तारीफ करने लगते हैं।

इसके बाद शो में अमिताभ बच्चन बोलते हैं कि विश्वास है तो उस पर खड़े रहे और अड़े रहो! शो का थीम यही है कि अगर आप अपने सपनों को उड़ान देना चाहते हैं तो बिना किसी की सुने बस मेहनत करिए, क्योंकि मेहनत एक दिन जरूर रंग लाएगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अमिताभ बच्चन 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह 'धूम 4' और 'पृथ्वीराज चौहान' में भी नजर आ सकते हैं। 

Also Read:

श्रीदेवी, काजोल से लेकर ऐश्वर्या तक, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की कॉपी देखकर आपके मुंह से निकलेगा OMG

चंद्रयान-2 के लॉन्च होने पर शाहरुख खान ने 'यस बॉस' स्टाइल में दी बधाई, इन सितारों ने भी किए ट्वीट

दीपिका पादुकोण के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी नुसरत भरूचा, अगले साल रिलीज होगी फिल्म?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन