1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कवच महाशिवरात्रि' से अचानक बाहर निकाला गया TV एक्टर, मेकर्स ने बताई ये वजह

'कवच महाशिवरात्रि' से अचानक बाहर निकाला गया TV एक्टर, मेकर्स ने बताई ये वजह

 Published : Jul 19, 2019 02:37 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 02:39 pm IST

अभी तक 'कवच महाशिवरात्रि' में विन, नमिक और दीपिका लीड रोल में थे और इनकी एक्टिंग भी लोगों को पसंद आ रही थी, लेकिन अब अचानक से मेकर्स ने विन को निकालने का फैसला ले लिया, जिससे सभी हैरान हैं।

Kawach Mahashivratri Actors- India TV Hindi
Kawach Mahashivratri Actors

मुंबई: टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल्स में से एक 'कवच महाशिवरात्रि' इन दिनों सुर्खियों में है। अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर विन राणा को सीरियल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि विन राणा, नमिक पॉल और दीपिका सिंह लीड रोल में थे।

बताया जा रहा है कि मेकर्स सीरियल की कहानी में बदलाव करना चाहते हैं। अभी तक इसकी कहानी अंगद (नमिक पॉल), संध्या (दीपिका सिंह) और कपिल (विन राणा) के आसपास ही घूम रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स चाहते हैं कि कहानी का पूरा फोकस अंगद और संध्या पर रहे। ऐसे में राणा के किरदार को हटाना पड़ेगा। यह भी कहा जा रहा है कि विन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और अचानक ही उन्हें शो छोड़ने के लिए कह दिया गया। 

एकता कपूर के सीरियल 'कवच महाशिवरात्रि' ने ऑनएयर होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया और धीरे-धीरे यह पॉपुलर हो गया। शो में नमिक, दीपिका और विन की जोड़ी को भी पसंद किया जा रहा था, लेकिन अचानक हुए इस बदलाव से हर कोई हैरान है। 

अब देखना होगा कि विन के बिना इस सीरियल की पॉपुलैरिटी में कोई कमी आएगी या फिर किसी नए कलाकार की एंट्री होगी! 

Also Read:

सलमान खान के शो Bigg Boss 13 की वजह से बंद हो सकते हैं ये दो फेमस सीरियल

Kasautii Zindagii Kay 2: प्यार को पाने के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच गया अनुराग, लेकिन मिलेगी नफरत?

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो आई सामने, PC को मिली ससुराल की तरफ से अनोखी शुभकामनाएं

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन