1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 12: इस 'जल पुरुष' ने हनीमून के लिए जीते 12.50 लाख रुपये, लव स्टोरी सुन बिग बी भी रह गए हैरान

KBC 12: इस 'जल पुरुष' ने हनीमून के लिए जीते 12.50 लाख रुपये, लव स्टोरी सुन बिग बी भी रह गए हैरान

 Published : Sep 29, 2020 10:56 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 11:04 pm IST

अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 में कंटेस्टेंट सोनू कुमार गुप्ता हॉट सीट पर बैठे। शो के दौरान जब बिग बी ने उनसे पानी की मशीनों को ठीक करने का सवाल पूछा तो जवाब सुनकर बिग बी ने उन्हें एक ऐसी उपाधि दे दी जिसे सुनकर सोनू हंसने लगे।

Sonu Kumar Gupta and Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Sonu Kumar Gupta and Amitabh Bachchan Image Source : INSTAGRAM/SONY LIV

अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 में कंटेस्टेंट सोनू कुमार गुप्ता हॉट सीट पर बैठे। सोनू छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं। सोनू मशीनों को रिपेयर करने का काम करते हैं। शो के दौरान जब बिग बी ने उनसे पानी की मशीनों को ठीक करने का सवाल पूछा तो जवाब सुनकर बिग बी ने उन्हें एक ऐसी उपाधि दे दी जिसे सुनकर सोनू हंसने लगे। 

KBC 12: पहली कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से जुड़ा पूछा ऐसा सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

दरअसल, बिग बी ने सोनू कुमार की पानी की मशीनों को लेकर जानकारी और मशीनों से क्या लगाव है इसे लेकर सवाल पूछा था। बिग बी ने सोनू से पूछा कि 'आखिर ये पानी की मशीन करती क्या है?' जवाब में सोनू ने कहा कि 'ये पानी को फिल्टर करने का काम करती है।' 

इस पर बिग बी ने कहा कि 'हमारे जमाने में जब हम लोग दिल्ली में रहते थे तो सब रात में बाहर सोते थे। गर्मियों में दिल्ली के अलावा कुछ शहर हैं जो रात में थोड़े ठंडे हो जाते हैं। हम लोग रात को सोते वक्त चारपाई के बगल में सुराई रख देते थे। सुबह उसी पानी को पीते थे। वो तो अपने आप फिल्टर हो जाता था।' 

झोपड़ पट्टी में रहती हैं 'KBC 12' की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप, आपबीती सुन बिग बी ने कही ये बात

इसके बाद बिग बी ने सोनू से कहा कि हम आपको एक शीर्षक देंगे तो आप बुरा तो नहीं मानेंगे। अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'मैं आपको जल पुरुष बुलाना चाहता हूं।' नाम सुनकर वहां मौजूद लोग और खुद सोनू कुमार हंस पड़े। 

शो के दौरान सोनू ने अपनी लव लाइफ भी बिग बी के साथ डिस्कस की। साथ ही ये भी बताया कि किस तरह से उन्होंने लव मैरिज की।

सोनू ने कहा कि 'उनकी और अनीता की मुलाकात एक पारिवारिक फंक्शन में हुई थी। तभी से दोनों की बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया लेकिन परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। इस वजह से दोनों को परिवार की मर्जी के खिलाफ शिव मंदिर में शादी करनी पड़ी।' 

सोनू की पत्नी अनीता ने शो के दौरान बिग बी से कहा कि उनका यही सपना है कि सोनू पैसा जीते और शादी की सालगिरह ठीक शादी जैसी मनाए। इसके बाद बिग बी ने सोनू से कहा कि 'ब्याह सही तरीके से दोबारा करिएगा और उसके बाद हनीमून पर जाइए।' आपको बता दें, सोनू कुमार गुप्ता ने शो के दौरान 12.50 लाख रुपये जीते। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन