1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 13: क्या अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना करेंगी दीपिका पादुकोण और फराह खान?

KBC 13: क्या अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना करेंगी दीपिका पादुकोण और फराह खान?

 Published : Sep 01, 2021 02:55 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 05:01 pm IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो हर शुक्रवार को हर क्षेत्र से सेलिब्रिटी मेहमान ला रहा है और ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार दर्शक शो में दीपिका और फराह को देखेंगे।

KBC 13- India TV Hindi
KBC 13: क्या अमिताभ बच्चन के सावालों का सामना करेंगी दीपिका पादुकोण और फराह खान? Image Source : INSTAGRAM/SONY TV

सोनी टीवी के मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति इन दिनों दर्शकों के लिए अपनी जगब बना चुका है। शो को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। सोनी टीवी पर दिखाए जाने वाले गेम शो में इस शुक्रवार सौरभ गांगुली और विरेंद्र सहवाग हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना करेंगे।  

सूत्रों के अनुसार 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में दीपिका पादुकोण और फराह खान खास मेहमान होंगी। मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो हर शुक्रवार को हर क्षेत्र से सेलिब्रिटी मेहमान ला रहा है और इस बार दर्शक शो में दीपिका और फराह को देखेंगे।

दीपिका और फराह को हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते देखना दिलचस्प होगा। यह पहली बार नहीं है जब वे शो में आ रही हैं, क्योंकि दीपिका और फराह पहले सीजन में भी दिखाई दी थीं।

उल्लेखनीय है कि फिलहाल फराह खान कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शो फराह खान के कोरोना संक्रमित होने से पहले ही शूट कर लिया गया है।

दीपिका को अमिताभ के साथ फिल्म 'पीकू' में भी देखा गया था और वह उनके साथ अपनी आगामी परियोजना के लिए भी काम कर रही हैं जो हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' की हिंदी रीमेक है।

हिमानी बुंदेला पहले ही 'केबीसी 13' की पहली 'करोड़पति' बन चुकी हैं और अब शो दूसरे की तलाश में आगे बढ़ रहा है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन