1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अर्जुन बिजलानी के विनर बनने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस हुए नाराज, कहा: आप ट्रॉफी की असली हकदार हैं...

अर्जुन बिजलानी के विनर बनने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस हुए नाराज, कहा: आप ट्रॉफी की असली हकदार हैं...

 Published : Sep 27, 2021 10:19 am IST,  Updated : Sep 28, 2021 08:37 am IST

'खतरों के खिलाड़ी 11' के विनर की अनाउंसमेंट के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 11 Divyanka Tripathi fans got angry after Arjun Bijlani became the winner - India TV Hindi
अर्जुन बिजलानी के विनर बनने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस हुए नाराज  Image Source : INSTA: INSTA: DIVYANKATRIPATHIDAHIYA/ARJ

रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विनर की घोषणा हो चुकी है। इस सीजन के विजेता मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी हैं, जबकि फाइनलिस्ट अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी रहीं। उनके विनर नहीं बनने पर फैंस काफी निराश हैं। वो सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही ये भी कह रहे हैं कि दिव्यांका ही ट्रॉफी की असली हकदार हैं। 

दिव्यांका के एक फैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दिखाया है कि वो स्टंट कर रही हैं। इस ट्वीट में लिखा गया है कि अर्जुन बिजलानी को जिताने के लिए स्टंट के दौरान दिव्यांका का समय जानबूझकर बर्बाद किया गया। 

Video: 'खतरों के खिलाड़ी 11' का विनर बनने के बाद अर्जुन बिजलानी का पहला पोस्ट, शो को लेकर कही ये बात

दूसरे फैन ने लिखा कि 'ट्रॉफी उन्हें बिलॉन्ग करती है। चाहता था कि रोहित शेट्टी ट्रॉफी दिव्यांका को दें।'

देखिए अन्य यूजर्स के ट्वीट:

अभिनेता अर्जुन बिजलानी को रविवार को रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का विजेता घोषित किया गया। लोकप्रिय टीवी स्टार ने अपने पांच साल के बेटे अयान को शो की ट्रॉफी समर्पित की। अर्जुन ने टेलीविजन चैनल कलर्स पर प्रसारित हुए 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन में हिस्सा लिया था। शो को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में फिल्माया गया था। 
 
 
अर्जुन साथी कलाकारों दिव्यंका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, विशाल आदित्य सिंह, गायक राहुल वैद्य और टीवी कलाकार वरुण सूद के अलावा शीर्ष छह फाइनलिस्ट में शामिल थे। अर्जुन ‘नागिन’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘मिले जब हम तुम’ और ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में दिखाई दे चुके हैं। 
 
(PTI इनपुट)
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन