1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'खतरों के खिलाड़ी 11' में 'ज्ञानचंद' बने अभिनव शुक्ला, स्टंट में साइंस का लॉजिक सुन रोहित शेट्टी की भी छूट गई हंसी

'खतरों के खिलाड़ी 11' में 'ज्ञानचंद' बने अभिनव शुक्ला, स्टंट में साइंस का लॉजिक सुन रोहित शेट्टी की भी छूट गई हंसी

 Published : Jul 11, 2021 11:38 am IST,  Updated : Jul 11, 2021 11:40 am IST

अभिनव शुक्ला का भी प्रोमो सामने आया है, जो काफी फनी है। वो शो में 'ज्ञानचंद' बन गए हैं और स्टंट के दौरान उनके साइंस के लॉजिक सुनकर होस्ट रोहित शेट्टी की भी हंसी छूट जाती है।

khatron ke khiladi 11 new promo Abhinav Shukla became gyaanchand science rohit shetty watch - India TV Hindi
'खतरों के खिलाड़ी 11' में 'ज्ञानचंद' बने अभिनव शुक्ला, स्टंट में साइंस का लॉजिक सुन रोहित शेट्टी की भी छूट गई हंसी   Image Source : INSTAGRAM: ASHUKLA09/COLORSTV

टीवी रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' 17 जुलाई से टीवी पर टेलिकास्ट होने जा रही है। इससे पहले इसके मजेदार और डरावने प्रोमो शेयर किए जा रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी के अलावा अब एक्टर अभिनव शुक्ला का भी प्रोमो सामने आया है, जो काफी फनी है। वो शो में 'ज्ञानचंद' बन गए हैं और स्टंट के दौरान उनके साइंस के लॉजिक सुनकर होस्ट रोहित शेट्टी की भी हंसी छूट जाती है। 

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिनव शुक्ला काफी ऊंचाई पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इसके बाद वो रोहित शेट्टी के साथ-साथ वहां मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स को भी समझाते हैं कि साइंस के हिसाब के स्टंट के दौरान उनके साथ क्या हो रहा था। ये सुनकर रोहित शेट्टी वहीं जमीन पर बैठ जाते हैं और कहते हैं- 'अब मुझे समझ आया कि बिग बॉस में सलमान भाई ऐसे क्यों लेट जाते थे।' ये सुनकर सभी की हंसी छूट जाती है। 

Khatron Ke Khiladi 11: क्या सना मकबूल को डेट कर रहे हैं विशाल आदित्य सिंह? एक्टर से जानिए क्या है सच

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 11 कलर्स चैनल पर 17 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। आप इसे शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे देख सकेंगे। 

“खतरों के खिलाड़ी 11” में दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबूल, निक्की तंबोली, वरुण सूद और गायक राहुल वैद्य और आस्था गिल जैसे प्रतिभागी नज़र आएंगे। 

फिल्मकार रोहित शेट्टी की मेजबानी वाले रोमांच से भरपूर इस रियेलिटी शो के 11वें संस्करण की शूटिंग कोविड-19 सुरक्षा मानकों के साथ इस साल जून में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन