1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 10 Finale: करिश्मा तन्ना ने सीजन 10 की ट्रॉफी की अपने नाम

Khatron Ke Khiladi 10 Finale: करिश्मा तन्ना ने सीजन 10 की ट्रॉफी की अपने नाम

 Published : Jul 26, 2020 09:49 pm IST,  Updated : Jul 26, 2020 09:50 pm IST

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का खिताब करिश्मा तन्ना ने अपने नाम कर लिया है। करण पटेल और धर्मेश येलांडे को हराकर उन्होंने यह ट्रॉफी अपने नाम की है।

karishma tanna- India TV Hindi
करिश्मा तन्ना Image Source : INSTAGRAM/KARISHMAKTANNA

रोहित शेट्टी के स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 10 की ट्रॉफी करिश्मा तन्ना ने अपने नाम कर ली है। दसवें सीजन की विजेता करिश्मा तन्ना हैं।आज खतरों के खिलाड़ी का ग्रैंड फिनाले था। फिनाले में करिश्मा के साथ करण पटेल और धर्मेश येलांडे थे। सभी ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। बलराज स्याल ने टॉप चार में अपनी जगह बनाई थी।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 पूरा बुल्गेरिया में शूट किया गया था। मगर फिनाले एपिसोड को मुंबई में शूट किया गया है। कोरोना वायरस महामारी के चलते फिनाले बुल्गेरिया में शूट नहीं हो पाया था। रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिनाले शूट की फोटो शेयर की थी।

इस साल खतरों के खिलाड़ी 10 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ था। चार फाइनलिस्ट के अलावा शो में शिविन नारंग, तेजस्वी प्रकाश, अदा खान, अमृता खानविलकर, आरजे मलिष्का और रानी चटर्जी  नजर आए थे। तेजस्वी प्रकाश की आंख में चोट लगने के बाद उन्होंने बीच में ही शो क्विट कर दिया था।

आपको बता दें खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया जल्द ही शुरु होने वाला है। इस शो में पुराने सीजन्स के कंटेस्टेंट भाग लेंगे। इसमें निया शर्मा, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, जैस्मीन भसीन, जय भानुशाली, हर्ष लिम्बाचिया, रश्मि देसाई और अली गोनी नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन