1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 11: श्वेता तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी सहित इन कंटेस्टेंट्स ने दिया मस्ती भरा पोज, फोटो हुई Viral

Khatron Ke Khiladi 11: श्वेता तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी सहित इन कंटेस्टेंट्स ने दिया मस्ती भरा पोज, फोटो हुई Viral

 Published : May 15, 2021 01:46 pm IST,  Updated : May 15, 2021 01:54 pm IST

एक्ट्रेस सना मकबूल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद और अन्य प्रतिभागी नज़र आ रहे हैं।

khatron ke khiladi season 11 shweta tiwari divyanka tripathi latest pics - India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 11: श्वेता तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी सहित इन कंटेस्टेंट्स ने दिया पोज, फोटो हुई Viral   Image Source : INSTAGRAM: DIVASANA/SHWETATIWARI

साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इन दिनों रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन की शूटिंग हो रही है। इसमें टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने स्टार्स हिस्सा ले रहे हैं। जबसे सभी कंटेस्टेंट्स विदेश में शूटिंग कर रहे हैं, तभी से उनके फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। एक्ट्रेस सना मकबूल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद और अन्य प्रतिभागी नज़र आ रहे हैं। 

सना मकबूल ने इस फोटो के कैप्सन में लिखा- आप सभी को ईद मुबारक। उन्होंने ये भी बताया कि सभी ने मास्क पहना था, लेकिन फोटो क्लिक कराने के लिए ही हटा लिया। तस्वीर खिंचाने के बाद सभी ने मास्क पहन लिया। इस तस्वीर में अनुष्का सेन, महक चहल और आस्था गिल भी पोज दे रही हैं। 

Khatron Ke Khiladi 11 Confirmed List: दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर राहुल वैद्य तक इस बार खतरों से खेलते नजर आएंगे ये 12 कंटेस्टेंट्स

श्वेता तिवारी ने फ्लॉन्ट किए एब्स 

वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो साझा की है। वो बेहद हॉट लग रही हैं। श्वेता का ये मेकओवर देखकर फैंस काफी हैरान और खुश हैं। 

आपको बता दें कि इस सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, महक चहल, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, अनुष्का सेन, सौरभ राज जैन और सना मकबूल बतौर कंटेस्टेंट्स नज़र आएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन