1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3: सोहा नहीं है देव-सोनाक्षी की बेटी, 8 साल बाद खुला बहुत बड़ा राज़

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3: सोहा नहीं है देव-सोनाक्षी की बेटी, 8 साल बाद खुला बहुत बड़ा राज़

 Published : Jul 14, 2021 08:23 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 09:25 pm IST

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3 सीरियल का पहला एपिसोड ऑनएयर हो गया और पहले ही एपिसोड में एक बड़ा राज खुलता है।

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3- India TV Hindi
Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3 Image Source : SONYLIV

सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीजन 3 ऑनएयर हो गया है। इस बार भी देव और सोनाक्षी के रूप में शहीर शेख और एरिका फर्नांडिस लीड रोल में हैं वहीं देव की मां ईश्वरी का रोल हर बार की तरह सुप्रिया पिलगांवकर निभा रही हैं। सीरियल का पहला एपिसोड ऑनएयर हो गया और पहले ही एपिसोड में एक बड़ा राज खुलता है। शो में दिखाया जाता है कि देव और सोनाक्षी की जिंदगी में अब पहले जैसा प्यार नहीं रहा और दोनों अपने करियर में बिजी हो चुके हैं। वहीं एक एक्सीडेंट की खबर देव और सोनाक्षी अखबार में पढ़ते हैं। थोड़ी देर बाद अस्पताल से फोन आता है और एक आदमी देव से मिलना चाहता है। देव जब अस्पताल पहुंचता है तो वहां एक गंभीर रूप से चोटिल आदमी देव को बताता है कि सुहाना देव और सोनाक्षी की नहीं बल्कि उसकी बेटी है। ये सुनकर देव हैरान रह जाता है। वो कहता है ये सब झूठ है मगर वो आदमी कहता है कि वो मर रहा है और मरता हुआ आदमी झूठ नहीं बोलेगा मैं अगर आपको ये सच नहीं बताता तो मरने के बाद मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलती।

शहीर शेख-एरिका फर्नांडीज के शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में सुप्रिया पिलगांवकर की वापसी

वो आदमी बताता है कि आपकी बीवी ने बेटे को जन्म दिया था और मेरी बीवी ने बेटी को, मुझे बेटी नहीं चाहिए थी इसलिए मैंने बच्चा बदल लिया था। मैंने उसका नाम आयुष्मान रखा है। तभी आयुष्मान वहां आ जाता है और देव हैरानी से उसे देखता है। 

PHOTOS: हरभजन सिंह-गीता बसरा नवजात बेटे संग अस्पताल के बाहर आए नजर

शहीर शेख और एरिका फर्नांडिस शानदार कलाकार हैं और दर्शकों को देवाक्षी से बहुत प्यार है तभी तो फैंस बेसब्री से तीसरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। शो में इस बार दोनों मैच्योर हो चुके हैं। एक बार फिर से देव सोनाक्षी को साथ देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन