1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. महेश भट्ट ने किया दार्शनिक ट्वीट, सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स ने किया ट्रोल

महेश भट्ट ने किया दार्शनिक ट्वीट, सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स ने किया ट्रोल

 Published : Jul 14, 2020 07:17 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 07:17 pm IST

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर एक दार्शनिक नोट साझा किया था जो सहानुभूति और उदासीनता के बारे में बात करता है लेकिन इसके बाद उन्हें लोगों ने ट्रोल कर दिया।

महेश भट्ट को यूजर्स ने...- India TV Hindi
महेश भट्ट को यूजर्स ने किया ट्रोल Image Source : INSTAGRAM/@MAHESHBHATT_1948

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने देश को हिला दिया था। बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक ने 14 जून को अपने बांद्रा निवास में खुदकुशी कर ली थी। दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ-साथ उनके दोस्त और परिवार के लोग उनके निधन पर दुखी हैं। उनकी असामयिक मृत्यु के एक महीने बाद, सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे, गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और अच्छे दोस्त महेश शेट्टी ने सुशांत की याद में इमोशनल पोस्ट किया। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर एक दार्शनिक नोट साझा किया था जो सहानुभूति और उदासीनता के बारे में बात करता है लेकिन इसके बाद उन्हें लोगों ने ट्रोल कर दिया।

महेश भट्ट ने ट्वीट किया, "जब सहानुभूति और उदासीनता के बीच चुनाव करने का समय आता है। तब अक्सर मदद के लिए प्रयास करने की बजाय उस व्यक्ति का दर्द दूर से देखना लोगों के लिए लुभावना होता है। यह कठिन है। " उन्होंने एक बेतरतीब तस्वीर के साथ यह कैप्शन लिखा, जिसमें दो बच्चे हैं, जहां एक दुखी दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसे सांत्वना दे रहा है। भले ही कैप्शन में सुशांत के नाम का जिक्र नहीं है, लेकिन नेटिज़न्स को यही लगा।

 
देखिए लोग क्या कमेंट कर रहे हैं-

महेश भट्ट को तब भी बेरहमी से ट्रोल किया गया जब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म सड़क 2 का पहला लुक पोस्टर साझा किया जिसमें आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, और संजय दत्त लीड रोल में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन