1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल के लिए ड्रेस डिजाइन करना चाहती हैं मसाबा गुप्ता, एक फैन के सवाल पर जाहिर की इच्छा

शहनाज गिल के लिए ड्रेस डिजाइन करना चाहती हैं मसाबा गुप्ता, एक फैन के सवाल पर जाहिर की इच्छा

 Published : Jul 25, 2021 07:01 am IST,  Updated : Jul 25, 2021 07:03 am IST

मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा ने कहा कि वह शहनाज गिल को तैयार करना चाहती हैं। उन्होंने फैंस के सवाल पर यह जवाब दिया है।

Shenaaz Gill- India TV Hindi
शहनाज गिल के लिए ड्रेस डिजाइन करना चाहती हैं मसाबा गुप्ता Image Source : INSTAGRAM/SHENAAZ GILL

देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 13 का हिस्सा रहीं शहानाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। शहनाज गिल की तरक्की दिनों दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही हैं। शहनाज गिल हाल ही में लोकप्रिय फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट का हिस्सा थीं। अब डिजाइनर मसाबा गुप्ता की तरफ शहनाज के साथ काम करने की इच्छा जताई गई है।

मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा ने कहा कि वह शहनाज गिल को तैयार करना चाहती हैं। मसाबा की बातें सुनकर शहनाज गिल को जाहिर तौर पर खुशी हुई होगी। मसाबा ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के सवालों के जवाब दिए थे। तभी एक फैन ने मसाबा से पूछा कि क्या उन्होंने शहनाज गिल के लिए एक शब्द भी नहीं बोला है।

फैंस के इस सवाल पर मसाबा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, ''वह शहनाज को ड्रेस अप करने की कोशिश कर रही थी। क्या कोई मेरी मदद कर सकता है? मैं उनसे प्यार करती हूं।''

बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज गिल बड़ी स्टार बन गई हैं। बिग बॉस खत्म होने से पहले शहनाज को न सिर्फ नया शो मिला, बल्कि उन्होंने शो में अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रोमांटिक सॉन्ग भी रिलीज किया। 

हाल ही में वह टोनी कक्कड़ के गाने में नजर आई थीं। पंजाबी सिनेमा के स्टार दिलजीत दोसांझ उनके साथ एक फिल्म भी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट कराया। अपनी क्यूटनेट की वजह से शहनाज गिल ने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं, और लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन