1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Photos: पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत लगीं प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट, बेबी शावर पर पहना शादी का 'लाल चूड़ा'

Photos: पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत लगीं प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट, बेबी शावर पर पहना शादी का 'लाल चूड़ा'

 Published : Jun 25, 2021 06:59 am IST,  Updated : Jun 25, 2021 06:59 am IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट जल्द ही मां बनने वाली हैं। इससे पहले घर पर ही उनका बेबी शावर हुआ। इस सेलिब्रेशन में फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

Mom-to-be Kishwer Merchant baby shower with husband Suyyash Rai see inside pics - India TV Hindi
Photos: पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत लगीं प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट, बेबी शावर पर पहना 'लाल चूड़ा' Image Source : INSTAGRAM: KISHWERSMERCHANTT

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट जल्द ही मां बनने वाली हैं। वो और उनके पति सुयश राय के घर पर नया सदस्य आने वाला है। इससे पहले बेबी शावर हुआ, जिसमें एक्ट्रेस ने पिंक कलर के ट्रेडिशनल लहंगे के साथ लाल चूड़ा भी पहना। कोरोना की वजह से इस सेलिब्रेशन में फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। पार्टी की इनसाइड फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

किश्वर मर्चेंट के हाथों पर रची मेहंदी का स्टाइल भी काफी अलग है। एक हाथ में 'मॉम टू बी' (मां बनने वाली) लिखा हुआ है तो दूसरे हाथ पर एक प्रेग्नेंट महिला बनी है, जो प्रेग्नेंसी में अलग-अलग तरह के खानों के बारे में सोच रही है। 

Watch: प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद किश्वर मर्चेंट का खास वीडियो, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर लिखा खूबसूरत कैप्शन

Mom-to-be Kishwer Merchant baby shower with husband Suyyash Rai see inside pics
Image Source : INSTAGRAM: KISHWERSMERCHANTTPhotos: पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत लगीं प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट, बेबी शावर पर पहना 'लाल चूड़ा'

पिंक कलर के अनारकली ड्रेस में किश्वर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो दिखाई दे रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- 'तैयार।' किश्वर ने हाथों में जो लाल चूड़ा पहना हुआ है, वो उनकी शादी का है। 

Mom-to-be Kishwer Merchant baby shower with husband Suyyash Rai see inside pics
Image Source : INSTAGRAM: KISHWERSMERCHANTTPhotos: पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत लगीं प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट, बेबी शावर पर पहना 'लाल चूड़ा'

किश्वर मर्चेंट ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के 9वें सीजन में हिस्सा लिया था। उनके साथ सुयश राय भी थे। साल 2016 में किश्वर ने 'ब्रह्मराक्षस' शो के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी की और इसी साल दिसंबर में किश्वर और सुयश ने शादी कर ली।  

40 साल की अभिनेत्री ने महीनों पहले सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी सुनाई थी कि वो साल 2021 में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन