1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पारस छाबड़ा बने दूल्हा और दुल्हन के लिबास में नज़र आईं शहनाज, देखें 'मुझसे शादी करोगे' शो का नया प्रोमो

पारस छाबड़ा बने दूल्हा और दुल्हन के लिबास में नज़र आईं शहनाज, देखें 'मुझसे शादी करोगे' शो का नया प्रोमो

 Published : Feb 14, 2020 08:30 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 10:01 pm IST

'मुझसे शादी करोगे' शो 17 फरवरी 2020 से शुरू हो रहा है। ये सोमवार से शुक्रवार तक रात 10.30 बजे टेलिकास्ट होगा।

mujhse shaadi karoge new promo - India TV Hindi
'मुझसे शादी करोगे' शो में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स पारस छाबड़ा और शहनाज गिल शादी करने जा रहे हैं? अरे ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि वो खुद बता रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद कलर्स चैनल पर एक नया शो शुरू होने जा रहा है, जिसमें पारस और शहनाज अपने-अपने लिए दूल्हा और दुल्हन ढूढेंगे। इसका प्रोमो सामने आ गया है।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर 'मुझसे शादी करोगे' शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें पारस दूल्हा और शहनाज दुल्हन के लिबास में नज़र आ रही हैं। दोनों मस्ती भरे अंदाज में बताते हैं कि वो शादी करने वाले हैं और अपने लिए पार्टनर खोज रहे हैं।

'मुझसे शादी करोगे' शो 17 फरवरी 2020 से शुरू हो रहा है। ये सोमवार से शुक्रवार तक रात 10.30 बजे टेलिकास्ट होगा। 

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला संग केमिस्ट्री देख खुद ही शर्माने लगीं शहनाज, देखें घर में कैसा रहा उनका सफर

बिग बॉस 13 की बात करें तो पारस और शहनाज दोनों ही टॉप 6 में पहुंच गए हैं। इनके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, आसिम रियाज और आरती सिंह की विनर बनने की रेस में शामिल हैं। 15 फरवरी को फिनाले होगा और इस सीजन का विनर अनाउंस किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन