1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. निया शर्मा के बाद 'दिल से दिल तक' फेम जैस्मिन भसीन की हुईं 'नागिन 4' में एंट्री, टीजर रिलीज

निया शर्मा के बाद 'दिल से दिल तक' फेम जैस्मिन भसीन की हुईं 'नागिन 4' में एंट्री, टीजर रिलीज

 Published : Nov 14, 2019 11:56 am IST,  Updated : Nov 14, 2019 05:18 pm IST

जैस्मिन भसीन पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नज़र आ चुकी हैं।

Naagin 4 Jasmin Bhasin- India TV Hindi
नागिन 4 के टीजर में जैस्मिन भसीन

मुंबई: एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 4' में निया शर्मा के बाद 'दिल से दिल तक' फेम जैस्मिन भसीन की एंट्री हो गई है। शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें जैस्मिन नागिन अवतार में दिखाई दे रही हैं। 

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'नागिन की दुनिया में आपका स्वागत है जैस्मिन... नागिन भाग्य का ज़हरीला खेल।'

इटली के लेक कोमो में इस तरह हुई थी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रॉयल वेडिंग, देखें यादगार तस्वीरें

बता दें कि 'नागिन 4' में निया शर्मा की पहले ही एंट्री हो चुकी है। निया और जैस्मिन के अलावा सायंतनी घोष भी शो में तीसरी नागिन का रोल निभा सकती हैं।

निया शर्मा और जैस्मीन भसीन दोनों ही रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। जैस्मिन ने 'दिल से दिल तक' सीरियल से पॉपुलैरिटी बटोरी। 

Bigg Boss 13 Written Updates: विशाल सिंह बनें कैप्टेंसी के दावेदार, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम में हुई बहस

इन दोनों एक्ट्रेसेस से पहले अनीता हसनंदानी, मौनी रॉय और सुरभि ज्योति नागिन अवतार में नज़र आ चुके हैं।  

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन