1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नागिन 5' कलर्स चैनल पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना, हिना खान ने शेयर किया पोस्ट

'नागिन 5' कलर्स चैनल पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना, हिना खान ने शेयर किया पोस्ट

 Published : Aug 20, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 10:50 pm IST

हिना खान के शो नागिन 5 का प्रीमियर एपिसोड कलर्स चैनल का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला एपिसोड है। शो ने टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है।

hina khan- India TV Hindi
हिना खान Image Source : INSTAGRAM/REALHINAKHAN

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने एक बार फिर फैन्स का दिल जीत लिया है। हिना खान का शो नागिन 5 कलर्स टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया है। हिना खान शो में आदिनागिन के किरदार में नजर आईं थीं। नागिन 5 के सबसे ज्यादा देखे जाने पर हिना खान ने खुशी जताई है।

हिना खान ने शो की शूटिंग खत्म कर ली है। उनका रोल छोटा था। अब हिना की जगह सुरभि चांदना ने ले ली है। शो का प्रीमियर एपिसोड कलर्स चैनस पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला बना है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- नागिन 5 कलर्स चैनल का सबसे अधिक देखा जाने वाला शो बन गया है। मुबारक हो हमने कर दिखाया।

hina khan
Image Source : INSTAGRAM/REALHINAKHANहिना खान इंस्टाग्राम स्टोरी

नागिन 5 ने टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है। टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर 'कुंडली भाग्या' ने और दूसरे नंबर पर रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमां' ने बनाई है।

नागिन 5 में हिना खान का नाम नागेश्वरी था। शो में उनका किरदार खत्म हो गया है। अब उनका पुर्नजन्म होगा जिसे सुरभि चांदना निभाएंगी। शो में सुरभि चांदना के साथ मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। शो में तीनों किरदारों की एंट्री हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन