मुंबई: स्टार प्लस पर आने वाले डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। न सिर्फ डांस, बल्कि कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ को लेकर भी ये शो सुर्खियों में हैं। 'कसौटी जिंदगी की' (Kasautii Zindagii Kay) में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) भी इस शो का हिस्सा हैं और अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा (Anuj Sachdeva) के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं। इसी शो में उर्वशी ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।
Related Stories
स्टार प्लस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि पहली बार शो पर उर्वशी के दोनों बेटे भी आए हैं। शो में बतौर जज नज़र आ रही रवीना टंडन ने जब उनसे सवाल पूछा कि पहली बार अपनी मां के ब्वॉयफ्रेंड को कब देखा तो उन्होंने मजेदार किस्सा सुनाया।
इसके बाद रवीना ने पूछा कि क्या कभी इस वजह से रैगिंग हुई तो उन्होंने कहा कि 'कोमोलिका' के किरदार की वजह से किसी ने उनकी रैगिंग करने की हिम्मत ही नहीं की।
वहीं, जब रवीना ने उर्वशी से पूछा कि वो शादी कब कर रही हैं तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं एक वक्त पर शादी करना चाहती थी, लेकिन अनुज कमिटमेंट देने को तैयार नहीं थे।' इस पर अनुज ने कहा कि उस वक्त वह जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे।
यहां देखें वीडियो:
बता दें कि उर्वशी ने 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में कोमोलिका का किरदार निभाया था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था।
Also Read:
Nach Baliye 9: पत्नी सुनीता और रवीना टंडन के साथ गोविंदा थिरकाएंगे कदम, वायरल हुआ वीडियो
'नच बलिए-9' की कंटेस्टेंट नताशा स्तानकोविक ने बिकिनी में दिखाए जलवे, देखें तस्वीरें