1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता के 2 महीने के बेटे हुई सर्जरी, वाइफ जानकी पारेख ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता के 2 महीने के बेटे हुई सर्जरी, वाइफ जानकी पारेख ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 Published : Apr 20, 2021 12:20 pm IST,  Updated : Apr 20, 2021 12:22 pm IST

जानकी ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि उन्होंने इस सर्जरी के लिए अपने बेटे को दो महीने में कैसे तैयार किया।

 nakuul mehta jankee parekh son sufi surgery latest news in hindi - India TV Hindi
'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता के 2 महीने के बेटे हुई सर्जरी, वाइफ जानकी पारेख ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट Image Source : INSTAGRAM: NAKUUL MEHTA/JANKEE PAREKH

पॉपुलर टीवी सीरियल 'इश्कबाज' अभिनेता नकुल मेहता की वाइफ जानकी पारेख ने इसी साल फरवरी महीने में बेटे को जन्म दिया था। दोनों ने अपने बच्चे का नाम सूफी रखा। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि सूफी को एक समस्या थी, जिसके लिए उसकी सर्जरी करानी पड़ी। उन्होंने अपने बेटे को लेकर बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 

जानकी पारेख ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'तीन हफ्ते पहले सूफी को बाइलेट्रल इन्गुइनल हर्निया की समस्या हुई। डॉक्टर्स के अनुसार इसकी जल्द से जल्द सर्जरी करानी थी। यह शिशुओं में एक जनरल और सुरक्षित सर्जरी होती है, लेकिन बेटो को इतनी कम उम्र में एनेस्थिशिया दिए जाने का सोचकर ही मेरा दिल टूट गया।'

'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता बने पिता, वाइफ जानकी ने बेटे को दिया जन्म

जानकी ने ये भी बताया है कि उन्होंने इस सर्जरी के लिए अपने बेटे को दो महीने में कैसे तैयार किया। उन्होंने कहा- 'इसके बारे में जिस दिन मुझे पता चला, मैं खुद को रोक नहीं पा रही थी। मुझे चिंता हो रही थी कि बेटे को इतनी कम उम्र में सर्जरी से पहले और बाद के कुछ घंटे बिना कुछ खाए-पिए रहना पड़ेगा। उसे एनेस्थिशिया लगेगा। सर्जरी के दिन तक उसे तीन बजे रात में उठाती थी और फीड कराती थी। ये भी सुनिश्चित करती थी कि अगले चार घंटे वो सोकर ना उठे। ये प्लानिंग इसलिए चल रही थी, जिससे बेटे की बॉडी उस प्रक्रिया के अनुसार ढल जाए।' 

जानकी ने ये भी बताया कि जब सूफी दो महीने के पूरे हुए, तब उनकी सर्जरी हुई। हमने जैसा सोचा था, उसने वैसा ही बिहेव किया।'

वहीं, नकुल मेहता ने भी अपनी पत्नी के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए बताया कि उन्हें सूफी का पिता होने पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने अपने बेटे को चैंपियन बताया। 

नकुल मेहता और जानकी की शादी 8 साल पहले साल 2012 में हुई थी। जानकी सिंगर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट और स्टेज परफॉर्मर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन