1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तेरी लाडली मैं' में नजर आएंगी नीलिमा सिंह, इस मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस की हैं मां

'तेरी लाडली मैं' में नजर आएंगी नीलिमा सिंह, इस मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस की हैं मां

 Published : Jan 14, 2021 04:06 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 04:06 pm IST

नीलिमा सिंह ने अपने किरदार के बारे में बताया कि 'तेरी लाडली मैं' में मेरी भूमिका अनारो के पूर्ण विपरीत है।

Neelima Singh, Nilima Singh - India TV Hindi
नीलिमा सिंह Image Source : INSTA- NILIMA SINGH

पटना:  मशहूर सीरियल्स 'निमकी मुखिया' और 'निमकी विधायक' की अनारो यानी नीलिमा सिंह अब स्टार भारत के अगले शो 'तेरी लाडली मैं' में भी नजर आएंगी। इस शो में नीलिमा सिंह वैशाली के किरदार नजर आएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। नीलिमा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पूरी दुनिया भ्रमण करने के बाद घर लौट कर जो सुकून और खुशी मिलती है, उसकी तो बात ही कुछ अलग है।"

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या राजन शाही से अनबन की वजह से हुई है शिवांगी के किरदार नायरा की मौत?

उन्होंने आगे लिखा, "निमकी मुखिया और निमकी विधायक के बाद स्टार भारत का नया शो 'तेरी लाडली मैं' करना, मेरे लिए घर वापसी जैसा सुकून और खुशी देने वाला है। इसके लिए मैं तहे दिल से प्रोडक्शन हाउस पनोरमा का शुक्रिया अदा करती हूं। इस शो में वैशाली के किरदार की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है।"

शिवांगी जोशी नहीं रहेंगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा? नए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने दिया हिंट

नीलिमा सिंह ने अपने किरदार के बारे में बताया कि 'तेरी लाडली मैं' में मेरी भूमिका अनारो के पूर्ण विपरीत है। उन्होंने कहा, "तेरी लाडली मैं' में मैं अक्षत की मां वैशाली की भूमिका निभा रही हूं। वह एक बहुत ही सेल्फ मेड महिला है और एक कामकाजी मां है। वह सभी सकारात्मकता के साथ एक सुलझी हुई महिला है। लेकिन उसे इस तरह की बीमारी है कि वह किसी भी दोषपूर्ण चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकती है। जब वह अपने आसपास ऐसी टूटी हुई चीजें देखती है तो वह परेशान हो जाती है।"

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत पर क्रिएटिव हेड गरिमा और राजन शाही का बयान पह

उन्होंने कहा कि शो की कहानी तब खुलेगी, जब शो की लीड अभिनेत्री, जो बोल नहीं सकती है, वह मेरे बेटे, अक्षत के जीवन में आएगी। बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री नीलिमा सिंह, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मां हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी-मोहसिन ने ऐसे शूट किया था सांसे रोक देने वाला सीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन