1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इंडियन आइडल 12 का प्रोमो देखकर आदित्य नारायण की फैन हुईं नेहा कक्कड़, कही ये बात

इंडियन आइडल 12 का प्रोमो देखकर आदित्य नारायण की फैन हुईं नेहा कक्कड़, कही ये बात

 Published : Jul 23, 2020 03:46 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 03:51 pm IST

सिंगर नेहा कक्कड़ को इंडियन आइडल 12 का पहला प्रोमो काफी पसंद आया। इसके साथ ही वह आदित्य नारायण की सराहना करने से खुद को नहीं रोक सकीं।

इंडियन आइडल 12 का प्रोमो देखकर आदित्य नारायण की फैन हुईं नेहा कक्कड़, कही ये बात- India TV Hindi
इंडियन आइडल 12 का प्रोमो देखकर आदित्य नारायण की फैन हुईं नेहा कक्कड़, कही ये बात Image Source : PR

अगर आपको सिंगिंग का काफी शौक हैं और आप बस एक मौके की तलाश में हैं तो तैयार हो जाए क्योंकि भारत का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 शुरू होने वाला है। घर से मंच तक के इस सफर में आप सोनी लिव एप में 25 जुलाई से ऑडिशन दे सकते हैं।

कोरोना वायरस महामारी के बीच टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके साथ-साथ चैनल्स नए-नए शोज लेकर आ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण 'इंडियन आइडल 12' कर टीवी पर दस्तक देने वाला हैं। 

इंडियन आइडल 12  के जज पैनल की बात की जाए तो इसमें फेमस सिंगर नेहा कक्कड़, संगीतकार विशाल डडलानी और हिमेश रेशमिया होंगे। इंडियन आइडल का पहला प्रोमो हाल ही में रिलीज़ किया गया था जिसमें आदित्य नारायण इस सीजन को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वह बता रहे हैं कि इंडियन आइडल 12 के ऑडिशन ऑनलाइन होंगे।

नेहा कक्कड़ ने भी जैसे ही इस प्रोमो को देखा वह आदित्य नारायण की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया खूबसूरत पोस्ट, लिखा- मज़हब तो ये दो हथेलियाँ बताती हैं

इंडियन आइडल 12 का प्रोमो देखकर आदित्य नारायण की फैन हुईं नेहा कक्कड़, कही ये बात
Image Source : PRइंडियन आइडल 12 का प्रोमो देखकर आदित्य नारायण की फैन हुईं नेहा कक्कड़, कही ये बात

नेहा ने पहले प्रोमो के बारे में कहा, 'मुझे इंडियन आइडल 12 का पहला प्रोमो बहुत अच्छा और काफी आकर्षक लगा। यह प्रोमो सभी को मुस्कुराने के लिए मजबूर कर देगा। मुझे यकीन है कि यह प्रोमो 25 जुलाई से सोनी लिव ऐप पर अपनी बेस्ट सिंगिंग को अपलोड करने के लिए हर सिंगर को आकर्षित करेगा। इंडियन आइडल ने कई बेहतरीन सिंगर को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच दिया है और आगे भी ऐसा करना जारी रहेगा। मैं कुछ असाधारण प्रतिभाओं को देखने के लिए उत्साहित हूं और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देती हूं।'

बॉलीवुड सिंगर अभिजीत के बेटे ध्रुव भट्टाचार्य हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

आपको बता दें कि इंडियन आइडल 12 के ऑडिशन 25 जुलाई से सोनी लिव ऐप पर होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन