1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इंडियन आइडल 11: क्या नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण करने वाले हैं शादी?

इंडियन आइडल 11: क्या नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण करने वाले हैं शादी?

 Published : Jan 13, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 07:09 pm IST

नेहा कक्कड़ का कुछ महीनों पहले हिमांश कोहली से ब्रेकअप हुआ था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। 

neha kakkar and aditya narayan- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण

मुंबई: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' को जज कर रही हैं। वे आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। कभी इमोशनल होकर रोने की वजह से तो कभी खुश होकर कंटेस्टेंट को ईनाम में लाखों रुपये देने के कारण, लेकिन अब नेहा से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। वे जल्द ही शादी करने वाली हैं और हाल ही में उनके ससुरालवाले शो के सेट उनसे मिलने पहुंचे! 

दरअसल, 'इंडियन आइडल 11' को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में उनके पिता और फेमस सिंगर उदित नारायण व अल्का याग्निक सेट पर पहुंचे। उदित ने अपने बेटे के नाम पर नेहा के साथ खूब हंसी-मजाक किया। उन्होंने सभी के सामने कहा कि वो नेहा को अपनी बहू बनाना चाहते हैं। इतना ही नहीं, वहां मौजूद सभी लोगों ने खूब मस्ती की। 

नेहा कक्कड़ के माता-पिता भी उस वक्त सेट पर मौजूद थे और उन्होंने भी इस शादी के लिए हां कर दी है। ये सब सुनकर आदित्य नारायण तो खुश हो गए, लेकिन नेहा ने कहा कि अगर वो इतनी जल्दी शादी के लिए मान जाएंगी तो मजा नहीं आएगा। नेहा ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

माना जा रहा है कि ये सब सिर्फ हंसी-मजाक के दौरान हुआ है। इसलिए इंडिया टीवी इस बात की पु्ष्टि नहीं करता है। हालांकि, अब ये हंसी-मजाक कहां जाकर सीरियस मोड़ लेगा, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

बता दें कि नेहा कक्कड़ का कुछ महीनों पहले हिमांश कोहली से ब्रेकअप हुआ था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन