1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पीच रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत संग शादी की फोटोज शेयर कर लिख दी दिल की बात

पीच रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत संग शादी की फोटोज शेयर कर लिख दी दिल की बात

 Published : Oct 28, 2020 10:00 am IST,  Updated : Oct 28, 2020 10:01 am IST

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब सिंगर ने शादी की नई फोटोज शेयर की हैं।

neha kakkar and rohanpreet singh wedding new photos- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ ने शादी की नई फोटोज शेयर की हैं Image Source : INSTAGRAM

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ गुरुद्वारे में रोहनप्रीत संग पूरे रस्मों-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी वेडिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रहे हैं। नेहा और रोहन ने इंस्टाग्राम पर शादी की नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं। 

नेहा पीच लहंगा पहने हुई हैं, वहीं रोहनप्रीत मैचिंग कुर्ता और पगड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं। नेहा ने फोटोज शेयर करते हुए अपने पति के लिए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।

PHOTOS: शादी करके पति संग मुंबई लौटीं नेहा कक्कड़, एयरपोर्ट पर दिखा ये अंदाज

नेहा और रोहनप्रीत ने हाल ही में अपना म्यूजिक वीडियो 'नेहू दा ब्याह' जारी किया है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि इन दो संगीत कलाकारों की पहली मुलाकात हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो 'नेहू दा ब्याह' के सेट पर हुई थी।

नेहा ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से 'राइजिंग स्टार' फेम रोहनप्रीत के साथ प्रेम संबंध होने की पुष्टि की थी। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद के साथ रोहनप्रीत की तस्वीर पोस्ट की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन