1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Video: अपनी ही शादी में बैकस्टेज रिहर्सल कर रही थीं नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत सिंह को दिया था सरप्राइज

Video: अपनी ही शादी में बैकस्टेज रिहर्सल कर रही थीं नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत सिंह को दिया था सरप्राइज

 Published : Jun 10, 2021 07:29 am IST,  Updated : Jun 10, 2021 07:30 am IST

नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी में रोहनप्रीत सिंह को सरप्राइज दिया था, जिसके लिए उन्होंने बैकस्टेज रिहर्सल भी की थी।

neha kakkar backstage rehearsal on her wedding surprise for husband rohanpreet singh- India TV Hindi
Video: अपनी ही शादी में बैकस्टेज रिहर्सल कर रही थीं नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत सिंह को दिया था सरप्राइज  Image Source : INSTAGRAM: NEHAKAKKAR

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने जब रोहनप्रीत सिंह के शादी की थी, तो अपनी ही वेडिंग सेरेमनी में उन्होंने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने रोहनप्रीत के लिए ना सिर्फ कई सारे गाने गाए थे, बल्कि डांस किया था और गिटार भी बजाया था। इतना ही नहीं, नेहा ने रोहन के लिए उस संगीत उपकरण पर परफॉर्म किया, जो उन्हें बजाना तक नहीं आता था। उन्होंने अपनी ही शादी में बैकस्टेज रिहर्सल करते हुए एक वीडियो साझा किया है। 

बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत की शादी 24 अक्टूबर 2020 को हुई थी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस वेडिंग सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स और फिल्म-टीवी इंडस्ट्री के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों की पहली मुलाकात म्यूजिक वीडियो 'नेहू द व्याह' के सेट पर हुई थी। 

नेहा कक्कड़ ने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पति रोहनप्रीत को शुक्रिया कहते हुए लिखा-मुझे लाइफ...

नेहा ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें वो उकुलेले बजाते हुए गाना गाती दिखाई दे रही हैं। इसके कैप्शन में लिखा है- 'मेरी खुद की शादी में बैकस्टेज रिहर्सल। मुझे उकुलेले बजाना तो नहीं आता, लेकिन उसे सरप्राइज देना चाहती थी। थैंक्यू दीपक, इस पल को कैद करने के लिए।'

इस पोस्ट पर रोहनप्रीत सिंह ने कमेंट किया है- 'अब तक का सबसे खूबसूरत सरप्राइज। लव यू जिंदगी।' रोहन के अलावा सुगंधा मिश्रा, जस्सी गिल, सिद्धांत चतुर्वेदी सहित कई सेलेब्स ने पोस्ट पर कमेंट किया है। 

neha kakkar backstage rehearsal on her wedding surprise for husband rohanpreet singh
Image Source : INSTAGRAM: NEHAKAKKARVideo: अपनी ही शादी में बैकस्टेज रिहर्सल कर रही थीं नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत सिंह को दिया था सरप्राइज 

नेहा ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। रोहन ने अपनी वाइफ का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ तस्वीरें नेहा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन