1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नेहा कक्कड़ के बर्थडे पर पति रोहनप्रीत सिंह का खास पोस्ट, कहा: आपको हर खुशी दूंगा...

नेहा कक्कड़ के बर्थडे पर पति रोहनप्रीत सिंह का खास पोस्ट, कहा: आपको हर खुशी दूंगा...

 Published : Jun 06, 2021 08:30 am IST,  Updated : Jun 06, 2021 08:39 am IST

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

neha kakkar birthday Rohanpreet Singh special post for wife says Aapko Har Khushi Doonga - India TV Hindi
नेहा कक्कड़ के बर्थडे पर पति रोहनप्रीत सिंह का खास पोस्ट, कहा: आपको हर खुशी दूंगा... Image Source : INSTAGRAM: ROHANPREETSINGH

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है। नेहा संग फोटो साझा करने के साथ-साथ उन्होंने अपने दिल का हाल भी बयां किया है। उन्होंने कहा कि वो नेहा को हर खुशी देंगे।

रोहनप्रीत ने नेहा संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "Hey माई लव माई क्वीन नेहा कक्कड़। आज तुम्हारा बर्थडे है। मुझे कहना है कि जितनी केयर मैंने आपकी अब तक की है, आने वाले हर एक दिन, मैं इससे ज्यादा केयर करूंगा। आप मुझे हर एक Way में बहुत प्यारे लगते हो। मैं वादा करता हूं कि मैं भी आपको हर खुशी दूंगा। आपका पति बनकर मैं सम्मानित महसूस करता हूं। मैं वादा करता हूं कि हमारी जिंदगी के हर पल में आपको प्यार करूंगा। हैप्पी बर्थडे माई लव।'

Watch: नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग गोलगप्पे के लिए चटकारे तो फैंस बोले- 'कोरोना में...'

रोहनप्रीत ने आगे लिखा- 'मैं उम्मीद करता हूं कि जब आप इसे पढ़ेंगी तो मुस्कुराएंगी। जब आप मेरे करीब होती हैं तो मैं धन्य महसूस करता हूं। आप हमेशा मेरी हैं। गॉड ब्लेस यू नेहू माई क्वीन।"

बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने बीते साल अक्टूबर में शादी की थी। नेहा का नया गाना हाल ही में जारी हुआ है, जिसका शीर्षक 'खड तेनू मैं दस्सा' है। इस गाने में उनके पति और गायक रोहनप्रीत सिंह भी हैं।

नेहा अपने होमटाउन में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही थीं। वो सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की खूबसूरती दिखाती रहती हैं। ऋषिकेश में पैदा हुईं नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन