1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Good News: मां बनने वाली हैं नेहा कक्कड़, लेटेस्ट पोस्ट में दिखा बेबी बंप, सेलेब्स दे रहे बधाइयां

Good News: मां बनने वाली हैं नेहा कक्कड़, लेटेस्ट पोस्ट में दिखा बेबी बंप, सेलेब्स दे रहे बधाइयां

 Published : Dec 18, 2020 10:32 am IST,  Updated : Dec 18, 2020 02:40 pm IST

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर 2020 को एक-दूजे का हाथ थामा था।

Neha Kakkar is pregnant flaunts baby bump in new pic with husband Rohanpreet Singh- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ ने शेयर की फोटो, जिसमें दिखा बेबी बंप Image Source : INSTAGRAM: NEHAKAKKAR

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने शुक्रवार को अपने पहले बच्चे की उम्मीद की खबर के साथ सब को चौंका दिया। दरअसल दोनों ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिससे फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि नेहा गर्भवती हैं। नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। रोहनप्रीत, नेहा को पीछे से गले लगाते हुए दिखाई देते हैं। नेहा और रोहन की इस तस्वीर पर करिश्मा तन्ना सहित तमाम सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'ख्याल रख्या कर।' वहीं, रोहनप्रीत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेम फोटो और कैप्शन पोस्ट किया है। 

Video: इंडियन आइडल के सेट पर नेहा कक्कड़ को लगी चोट, सिंगर ने खुद शेयर किया वीडियो

अभिनेता जय भानुशाली ने कमेंट किया, "बधाई नेहा और रोहन।" वहीं संगीतकार रोचक कोहली ने लिखा, "मुबारकां।" 

हालांकि इस पोस्ट के साथ ही उनके प्रशंसक कंफ्यूज्ड भी हुए। एक ने लिखा, "इतनी जल्दी?" अन्य ने लिखा, "क्या?" वहीं दूसरे ने लिखा, "क्या तुम प्रेगनेंट हो?"

नेहा और रोहनप्रीत ने सिख विवाह परंपरा आनंद कारज के अनुसार 24 अक्टूबर 2020 में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था और साथ ही उनके हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी साझा की थी। इसके बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी हुई थी, जिसमें कई सेलेब्स शरीक हुए थे। नेहा ने शादी से ठीक पहले अपना एक गाना 'नेहू द व्याह' भी रिलीज किया था, जो काफी चर्चा में रहा था। 

नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने गाने 'नेहू द व्याह' को लेकर कहा था कि उन्होंने एक आशावादी दिमाग के साथ अपना नवीनतम गीत 'नेहू दा व्याह' लिखा। उन्होंने इस बात की कभी कल्पना नहीं की कि गीत उनके जीवन में सच शामिल हो जाएगा। 'नेहू दा व्याह' में दिखाई दे रहे गायक रोहनप्रीत से नेहा ने शादी कर ली। गाने के रीलीज होने के बाद से इस गीत पर 400,000 से अधिक रील बन गया है।

उन्होंने कहा, "लॉकडाउन के दौरान एक दिन, मैं बेकार बैठी थी और मैंने सोचा कि मुझे एक गाना बनाने की कोशिश करनी चाहिए। मेरे भाई और बहन में पहले से ही यह प्रतिभा है और मैं 'नेहु दा व्याह' बनाने में कामयाब रही। गाने के बोल कुछ इस तरह के हैं कि मुझे कुछ चाहिए था। मेरे लिए कोई ऐसा करे।"

(IANS इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन