Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नेहा पेंडसे ने शुरू किया 'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग, शेयर की पहले दिन की तस्वीरें

नेहा पेंडसे ने शुरू किया 'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग, शेयर की पहले दिन की तस्वीरें

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jan 12, 2021 02:02 pm IST, Updated : Jan 12, 2021 02:02 pm IST

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने आज से फेमस टीवी सीरियल भाबी जी घर पर हैं की शूटिंग शूरू कर दी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी।

नेहा पेंडसे ने शुरू किया 'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग, शेयर की पहले दिन की तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/NEHHAPENDSE नेहा पेंडसे ने शुरू किया 'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग, शेयर की पहले दिन की तस्वीर

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने आज से फेमस टीवी सीरियल भाबी जी घर पर हैं की शूटिंग शूरू कर दी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी। आपको बता दें कि इस सीरियल में नेहा पेंडसे अनीता भाभी यानी गोरी मेम का किरदार निभाती हुआ नजर आएगी। इस किरदार को पहले सौम्या टंडन निभा रही थी। 

नेहा पेंडसे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह भाबी जी घर पर सेट पर जा रही हैं, ' भाबी जी घर पर पहला दिन... ट्रैफिक में  घंटों फंस जाने की आदत' (जल्द ही मेरे आने के बारे में अधिक जानकारी शेयर करूंगी) लेकिन अभी के लिए, मुझे खूब जारी शुभकामनाएं चाहिए'

सौम्या टंडन का आया था ये रिएक्शन

हाल में ही टीओआई से बात करते हुए सौम्या टंडन का रिएक्शन भी सामने आया था। उन्होंने कहा, 'उन्होंने इस किरदार के लिए अपना पसीना और खून बहाया है और खुश हैं कि नेहा पेंडसे इसे आगे ले जाएंगी। मैं इस खबर को सुनकर खुश हूं। नेहा एक अच्छी पसंद हैं। मैंने उनके साथ नॉन-फिक्शन शो में काम किया है। जब मैंने इसे होस्ट किया, तो उन्होंने इसमें  अच्छा प्रदर्शन किया था। वह  टैलेंटेड और पेशेवर हैं। मैं निश्चित हूं कि वह इस किरदार के साथ न्याय करेगी। मैंने इस किरदार के लिए अपना पसीना, खून और दिल दिया है। मुझे खुशी है कि वह इसे चित्रित कर रही है।'

नेहा पेंडसे से अनीता भाभी के किरदार के बारे में ये कहा

इस शो के बारे में नेहा पेंडसे का कहना है कि "अब महीनों से बहुत सारे अटकलें लगाए जा रहं हैं कि भारत की पसंदीदा अनीता भाबी कौन होगी। दर्शक नई अनीता भाभी के बारे में अधिक जानने के लिए उत्साहित और उत्सुकता है। मैं खुश हूँ कि शो, 'भाबीजी घर पर है' का भाग बन रही हैं जो छह सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। 

नेहा ने आगे कहा, "यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुझे एक बड़ा किरदार भरना है। लेकिन मुझे यकीन है कि दर्शक अपनी नई अनीता भाभी को बहुत प्यार और स्नेह के साथ स्वागत करेंगे। मैं शूटिंग शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।''

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement