1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 11: डर का सामना कर रहीं निक्की तंबोली के स्टंट देख उड़े होश, देखें शो के नए Promo

Khatron Ke Khiladi 11: डर का सामना कर रहीं निक्की तंबोली के स्टंट देख उड़े होश, देखें शो के नए Promo

 Published : Jun 21, 2021 02:26 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 02:26 pm IST

इस प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी निक्की तंबोली को 'चीखी तंबोली' कहकर संबोधित कर रहे हैं, क्योंकि स्टंट को देख निक्की डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगती हैं।

Nikki Tamboli khatron ke khiladi 11 new promo watch video - India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 11: डर का सामना कर रहीं निक्की तंबोली के स्टंट देख उड़े होश, देखें शो के नए Promo  Image Source : INSTAGRAM: NIKKI TAMBOLI
रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 11वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। अब शो के प्रोमो भी सामने आने लगे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे, क्योंकि खुद कंटेस्टेंट्स भी स्टंट देखकर दंग हो जा रहे हैं। अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब निक्की तंबोली को लेकर एक प्रोमो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। 
 
इस प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी कह रहे हैं- 'ये निक्की तंबोली नहीं, चीखी तंबोली है।' दरअसल, स्टंट करने के दौरान निक्की का डर के मारे बुरा हाल हो रहा है। उन्हें देखकर अर्जुन बिजलानी सहित बाकी के कंटेस्टेंट्स भी डर जाते हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "केपटाउन में शुरू होने वाला है डर और डेयर का अल्टीमेट बैटलग्राउंड। देखिए निक्की तंबोली को अपने डर का सामना करते हुए खतरों के खिलाड़ी 11 में। जल्द ही कलर्स पर।"
 
 
 
इससे पहले प्रोमो में होस्ट रोहित शेट्टी दिव्यांका त्रिपाठी को 'मगर रानी' कहकर संबोधित करते दिखाई दिए। वहीं, दिव्यांका की गोद में मगरमच्छ है और वो उसे लोरी सुना रही हैं। ये देखकर श्वेता त्रिपाठी सहित बाकी के कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं। 
 
 
कलर्स चैनल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "अगर और मगर के बीच, डर और डेयर का अल्टीमेट शोडाउन लेकर आ रहा है खतरों के खिलाड़ी 11। जल्दी ही कलर्स पर।"
 
इससे पहले टीवी के मशहूर एक्टर और कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी अपने डर का सामना करते हुए दिखाई दिए थे। ये वीडियो काफी मजेदार है, क्योंकि अर्जुन बिजली के झटके खाने के बावजूद हंसी-मजाक कर रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि अर्जुन बिजलानी ऐसा स्टंट कर रहे हैं, जिसमें उन्हें बिजली के झटके लग रहे हैं। रोहित शेट्टी हैं- 'बिजली के झटकों ने याद दिला दी है इनको इनकी नानी, ये हैं हमारे अर्जुन बिजलानी।' वहीं, अर्जुन भी स्टंट करते हुए गाते हैं- 'बिजली गिराने मैं हूं आई, कहते हैं मुझको बिजलानी बिजलानी'। फिर रोहित कहते हैं- 'ये है डर और डर का बैटल ग्राउंड, वेलकम टू केपटाउन।'
 
 
बता दें कि इस बार शो में श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, अनुष्का सेन, महक चहल, आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह और अभिनव शुक्ला सहित कई सेलेब्स प्रतिभागी के रूप में अपने डर का सामना करते हुए दिखाई देंगे। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन