1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Angry Birds 2: कपिल शर्मा के बाद अब अर्चना-कीकू भी हुए फिल्म में शामिल

Angry Birds 2: कपिल शर्मा के बाद अब अर्चना-कीकू भी हुए फिल्म में शामिल

 Published : Jul 28, 2019 08:55 pm IST,  Updated : Jul 28, 2019 08:59 pm IST

हॉलीवुड फिल्म एंग्री बर्ड्स 2 का जल्द ही हिंदी वर्जन आने वाला है। और इस फिल्म से जुड़ी यह खबर आ रही है कि इसमें कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा का नाम फाइनल किया गया है।

कपिल शर्मा- अर्चना...- India TV Hindi
कपिल शर्मा- अर्चना पूरन सिंह

नई दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म एंग्री बर्ड्स 2 का जल्द ही हिंदी वर्जन आने वाला है। और इस फिल्म से जुड़ी यह खबर आ रही है कि इसमें कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा का नाम फाइनल किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले कपिल शर्मा ने इस बात का खुलासा किया था कि वह एंग्री बर्ड फिल्म में रेड को कैरेक्टर को आवाज देंगे साथ ही कपिल ने वीडियो भी शेयर किया था। 

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक अर्चना पूरन सिंह जेटा को और कीकू शारदा लियोनार्ड को आवाज देंगे। फिल्म में कपिल शर्मा रेड के कैरेक्टर को आवाज देंगे। हाल ही में कपिल ने अपनें इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया था।

फिल्म के इंग्ल‍िश वर्जन में कॉमेडियन-एक्टर बिल हैडर ने लियोनॉर्ड के कैरेक्टर को आवाज दी है। रिपोर्ट के मुताबिक किकू और बिल के बीच हो रही तुलना को लेकर कीकू ने कहा, "जब आप हिंदी में एक फिल्म के लिए डबिंग कर रहे होते हैं, तो चीजें बदल जाती हैं। लेकिन, डबिंग शुरू करने से पहले, मैंने उनकी (बिल) आवाज सुनी। सुना कैसे उन्होंने अपनी आवाज के माध्यम से एक चरित्र का निर्माण किया और उस कैरेक्टर की एनर्जी को बनाए रखने का प्रयास किया। यह चरित्र दिलचस्प है और मैंने अपनी स्टाइल देने की कोशिश की है।''

कीकू ने अपने कैरेक्टर को आवाज देना चैलेंजिग बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की एनर्जी लियोनार्ड (किकू का कैरेक्टर) की है, उसके साथ उन्होंने पूरी न्याय करने की कोशिश की है। उन्होंने अपने किरदार और रेड (कपिल शर्मा के कैरेक्टर) के बीच बहुत सारे दिलचस्प किस्सों का वादा किया है।

एंग्री बर्ड्स 2 के हिंदी वर्जन को सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट द्वारा भारत में रिलीज किया जाएगा। यह एक एनिमेटेड कार्टून फिल्म है। बता दें कि एंग्री बर्ड्स के पहले पार्ट ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब इसके सेकेंड पार्ट से भी दर्शकों को अच्छी उम्मीदें हैं। देखना यह होगा कि द कपिल शर्मा शो में जिस तरह अर्चना के साथ मिलकर कपिल और किकू लोगों का मनोरंजन करते हैं, क्या यही पागलपंती उनकी आवाज में नजर आएगी।

ये भी पढ़ें:

Govinda in Aap Ki Adalat: गोविंदा ने 49 की उम्र में क्यों की पत्नी सुनीता से दोबारा शादी?

Aap Ki Adalat Highlights: 'आप की अदालत' में मेहमान बनकर पहुंचे 'हीरो नंबर 1' गोविंदा

बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने 'आप की अदालत' में कहा, 'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार होंगे'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन