1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 26 अप्रैल को जालंधर में संकेत भोंसले संग 7 फेरे लेंगी सुगंधा मिश्रा, शेयर किया कोविड स्पेशल वेडिंग कार्ड

26 अप्रैल को जालंधर में संकेत भोंसले संग 7 फेरे लेंगी सुगंधा मिश्रा, शेयर किया कोविड स्पेशल वेडिंग कार्ड

 Published : Apr 24, 2021 05:10 pm IST,  Updated : Apr 24, 2021 05:11 pm IST

सुगंधा मिश्रा 26 अप्रैल को द कपिल शर्मा शो के सह-कलाकार संकेत भोसले के साथ शादी  करने जा रही हैं, ये शादी पंजाब के जालंधर में होगी।

सुगंधा-संकेत- India TV Hindi
सुगंधा-संकेत Image Source : INSTA- SUGANDHA MISHRA

कॉमेडियन, टेलीविज़न होस्ट और पार्श्व गायिका सुगंधा मिश्रा 26 अप्रैल को द कपिल शर्मा शो के सह-कलाकार संकेत भोसले के साथ शादी  करने जा रही हैं, ये शादी पंजाब के जालंधर में होगी। सिर्फ परिवार के लोग इस शादी में शामिल होंगे। इस मौके पर सुगंधा मिश्रा ने कोविड स्पेशल वेडिंग कार्ड शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फ्रेंड्स और फैमिली को बताया कि शादी में सिर्फ कुछ लोग ही शामिल होंगे और माहौल ठीक होने के बाद हम पार्टी करेंगे। देखिए-

insta- sugandha mishra
Image Source : INSTA- SUGANDHA MISHRAसुगंधा मिश्रा- संकेत भोंसले

अभिनेत्री ने बताया कि दिसंबर के बाद से ही उनकी शादी की तैयारी हो रही है। अभिनेत्री ने शादी की घोषणा इंस्टाग्राम पर की और संकेत के साथ दो आकर्षक तस्वीरें भी साझा की, जिसमें उन्होंने एक साटन गाउन पहना है जबकि दूल्हे को जींस और ब्लेज़र में देखा जा सकता है।

सुगंधा ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी की अधिकांश खरीदारी ऑनलाइन कर ली है। सुगंधा ने कहा: आपको विश्वास नहीं होगा कि मैंने अपनी शादी की पोशाक के लिए दिसंबर से तैयारी शुरू कर दी थी। मैं अपनी शादी की पोशाक के बारे में बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि शादी सिर्फ 20 लोगों की उपस्थिति में हो रही है, मैं हमेशा 10 किलो का लहंगा पहनना चाहती थी।

सुगंधा ने अपने डी-डे पर एक ऑफ-व्हाइट लहंगा पहनने का भी खुलासा किया और उन्होंने एक गीत लिखा है जिसे वह अपने संगीत में गाना और प्रदर्शन करना चाहती थीं लेकिन कोविड -19 की वजह से लगे लॉकडाउन ने उस योजना को पूरा नहीं होने दिया।

ये भी पढ़ें-

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर कोरोना से ठीक होते ही वेकेशन के लिए मालदीव हुए रवाना, देखें एयरपोर्ट से लेटेस्ट तस्वीरें ​

नए लुक में स्पॉट हुए सिद्धार्थ शुक्ला, गाड़ी में नारियल पानी पीते दिखे, वायरल हुईं Photos

फिर कॉमेडी की तरफ मुड़े अजय देवगन, सिद्धार्थ राय कपूर की फिल्म गोबर! में करेंगे काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन