1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ओविया ने सोशल मीडिया पर इस तरह किया प्यारा का इजहार, ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो की शेयर

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ओविया ने सोशल मीडिया पर इस तरह किया प्यारा का इजहार, ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो की शेयर

 Published : Apr 30, 2019 07:57 am IST,  Updated : Apr 30, 2019 08:06 am IST

बिग बॉस तमिल सीजन 1 में साउथ की स्टार ओविया नेलसन और आरव ने बतौर कंटेस्टेंट घर के अंदर एंट्री ली थी लेकिन घर के अंदर इन दोनों का रोमांस इस कदर परवान चढ़ा जिसे देखकर दूसरे कंटेस्टेंट भी हैरान हो गए थे

Bigg Boss तमिल सीजन 1- India TV Hindi
Bigg Boss तमिल सीजन 1 Image Source :

बिग बॉस तमिल सीजन 1 में साउथ की स्टार ओविया नेलसन और आरव ने बतौर कंटेस्टेंट घर के अंदर एंट्री ली थी लेकिन घर के अंदर इन दोनों का रोमांस इस कदर परवान चढ़ा जिसे देखकर दूसरे कंटेस्टेंट भी हैरान हो गए थे लेकिन सबसे मजेदार बात यह है कि बिग बॉस तमिल सीजन 1 खत्म हुए काफी टाइम हो गया है लेकिन तब भी ये दोनों स्टार आज भी एक-दूसरे के प्यार में है। हाल ही में ओविया ने अपनी बर्थडे की फोटो शेयर की जिसमें आरव भी नजर आए। इस फोटो को देखकर यह अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि रियलिटी शो में कभी-कभी सच्चा प्यार मिल जाता है।

इस बर्थडे पार्टी की तस्वीरें ओविया ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है और आरव ने भी यही फोटो अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस पार्टी में आरव-ओविया की को-कंटेस्टेंट गायत्री रघुराम भी मौजूद थी। ओविया ने इस फोटो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा- मेरे सभी दोस्तों को बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने समय निकालर मुझे इतना स्पशल फिल करवाया।

ओविया के वर्कफंट की बात करें तो उनकी फिल्म कंचना 3 हाल ही में रिलीज हुई थी जिसमें वह राघवा लॉरेंस के अपोजिट नजर आईं। यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ओविया बिग बॉस तमिल से बहुत जल्दी बाहर हो गई थी लेकिन शो के दौरान उन्हें लोग काफी पसंद करते थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन