1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Exclusive:'नागिन' 5 में पराग त्यागी नेगेटिव किरदार में आएंगे नजर

Exclusive:'नागिन' 5 में पराग त्यागी नेगेटिव किरदार में आएंगे नजर

 Published : Aug 06, 2020 04:22 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 04:23 pm IST

टीवी सीरियल नागिन का पांचवा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। हम आपको बताते हैं इस सीजन में नेगेटिव किरदार में कौन नजर आएगा।

parag tyagi- India TV Hindi
पराग त्यागी Image Source : INSTAGRAM/PARAGTYAGI

टीवी सीरियल नागिन 5 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। एकता कपूर शो का पांचवा सीजन लेकर आ गई हैं और पहला प्रोमो जारी किया जा चुका है। शो में हिना खान, धीरज धूपर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। आज हम आपको बताते हैं कि सीरियल में नेगेटिव किरदार में कौन नजर आने वाले हैं।इंडिया टीवी की खास रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर पराग त्यागी नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।

पराग ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत पवित्र रिश्ता से की थी। वह सीरियल में अंकिता लोखंडे के बड़े भाई विनोद के किरदार में नजर आए थे। उसके बाद वह रजत टोकस के शो जोधा अकबर में मिर्जा शरीफुद्दीन के किरदार में नजर आए थे।

पराग ने 2014 में कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला से शादी की थी। दोनों नच बलिए में नजर आए थे। टीवी सीरियल के अलावा पराग दुविधा, पहेली, ए वेडनेसडे और सरकार 3 में नजर आए थे।

नागिन 5 की बात करें तो यह 9 अगस्त से हर शनिवार-रविवार रात 8 बजे कलर्स चैनल पर आएगा। प्रोमो में हिना खान का लुक रिवील किया गया है साथ ही वीडियो में कहा जा रहा है- आ गई है वो घड़ी.. जब हटेगा नकाब और सामने आएगा सर्वश्रेष्ठ नागिन का.. तैयार हो जाइये नागिन के नए अवतार के लिए.. नागिन पांच।

(रिपोर्ट-चारुल मलिक)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन